देश की खबरें | केरल में मानसूनी बारिश ने पकड़ा जोर, तीन जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में बृहस्पतिवार को मानसूनी बारिश ने जोर पकड़ लिया और एर्नाकुलम, इडुक्की तथा त्रिशूर जिलों के कुछ निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं।

तिरुवनंतपुरम, 26 जून केरल में बृहस्पतिवार को मानसूनी बारिश ने जोर पकड़ लिया और एर्नाकुलम, इडुक्की तथा त्रिशूर जिलों के कुछ निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम समेत कुछ स्थानों पर होर्डिंग्स गिर गए, पेड़ उखड़ गए और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।

आईएमडी ने इडुक्की, मलप्पुरम और वायनाड जिलों में बृहस्पतिरवार के लिए रेड अलर्ट तथा राज्य के सात अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

रेड अलर्ट 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर से ज्यादा भारी से बेहद भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट 11 सेंटीमीटर से 20 सेंटीमीटर तक बहुत भारी बारिश और येलो अलर्ट 6 सेंटीमीटर से 11 सेंटीमीटर के बीच भारी बारिश का अनुमान जताने के लिए जारी किया जाता है।

इसके अलावा, राज्य सिंचाई विभाग ने विभिन्न नदियों के संबंध में अलर्ट जारी किया, जिनमें बारिश के कारण जल स्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है।

विभाग ने एर्नाकुलम जिले में मुवत्तुपुझा नदी, त्रिशूर और मलप्पुरम से होकर बहने वाली भरतपुझा, पथनमथिट्टा में अचनकोविल और पंबा नदी, कोट्टायम में मणिमाला, इडुक्की में थोडुपुझा नदी और वायनाड में कबानी नदी के संबंध में अलर्ट जारी किया।

नदियों के जल स्तर में वृद्धि और भारी बारिश के कारण एर्नाकुलम, त्रिशूर और इडुक्की जिलों के निचले इलाके जलमग्न हो गए, जिसके कारण विस्थापित हुए सैकड़ों लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया।

इस बीच, वायनाड जिले के मुंडक्कई-चूरलमाला क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण चूरलमाला नदी उफान पर है, जिससे कीचड़युक्त पानी तेजी से बह रहा है और बेली ब्रिज के पास नदी के किनारों को नुकसान पहुंचा रहा है।

पिछले साल जुलाई में इस क्षेत्र में हुए कई भूस्खलन में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और कई घर नष्ट हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट