देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी में मानसून ने दी दस्तक, नौ दिन पहले ही पूरे देश में पहुंच गया मानसून

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मानसून ने अपनी सामान्य तिथि 27 जून के दो दिन बाद दस्तक दी और देश के शेष हिस्सों में यह सामान्य तिथि आठ जुलाई से नौ दिन पहले ही पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 जून दिल्ली में मानसून ने अपनी सामान्य तिथि 27 जून के दो दिन बाद दस्तक दी और देश के शेष हिस्सों में यह सामान्य तिथि आठ जुलाई से नौ दिन पहले ही पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, 2020 के बाद यह पहला मौका है जब मानसून पूरे देश में इतनी जल्दी पहुंचा है।

आईएमडी ने एक बयान में कहा, ‘‘मॉनसून रविवार, 29 जून 2025 को राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा के शेष हिस्सों और पूरी दिल्ली में पहुंच गया।’’

मौसम विभाग ने कहा कि अगले सात दिनों तक देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों में अत्याधिक बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा, झारखंड में 29 और 30 जून तथा ओडिशा में 29 जून को कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश होने की संभावना है।

आमतौर पर मॉनसून एक जून को केरल में दस्तक देता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में पहुंच जाता है। इसकी वापसी 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से शुरू होती है और 15 अक्टूबर तक लौट जाता है।

इस वर्ष मानसून 24 मई को केरल पहुंचा, जो भारतीय उपमहाद्वीप में 2009 के बाद इसका सबसे जल्दी आगमन है। वर्ष 2009 में मानसून 23 मई को केरल पहुंचा था।

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण मानसून तेजी से आगे बढ़ा और 29 मई तक मुंबई समेत मध्य महाराष्ट्र तथा पूर्वोत्तर भारत तक पहुंच गया।

हालांकि, इसके बाद मानसून के आगे बढ़ने की गति लगभग 18 दिनों तक (29 मई से 16 जून तक) स्थिर रही।

आईएमडी के अनुसार, इस ठहराव के बाद मॉनसून धीरे-धीरे अन्य हिस्सों में आगे बढ़ा, लेकिन दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में इसकी प्रगति चक्रवात-रोधी हवाओं के कारण बाधित रही।

दिल्ली में मानसून ने पिछले वर्ष 28 जून को, 2023 में 25 जून, 2022 में 30 जून, 2021 में 13 जुलाई और 2020 में 25 जून को दस्तक दी थी।

आईएमडी ने मई में पूर्वानुमान जताया था कि इस बार देश में जून से सितंबर के बीच औसत से 106 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो सकती है। सामान्य बारिश की परि 87 सेंटीमीटर की दीर्घकालिक औसत के 96 से 104 प्रतिशत के बीच मानी जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट