Monsoon 2022 Update: पूर्वोत्तर भारत में मानसून ने दी दस्तक, असम-मेघालय में भारी बारिश के आसार

दक्षिण-पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी के रास्ते पूर्वोत्तर भारत में दाखिल हो गया है और आगामी दो दिनों में असम व मेघालय में भारी बारिश की संभावना है. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

बारिश (Photo Credits: Twitter/IANS)

नयी दिल्ली, दो जून: दक्षिण-पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी के रास्ते पूर्वोत्तर भारत में दाखिल हो गया है और आगामी दो दिनों में असम व मेघालय में भारी बारिश की संभावना है. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. आईएमडी ने बताया,‘‘दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, बंगाल की खाड़ी के उत्तरपूर्व और पूर्व मध्य हिस्सों के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा है साथ ही यह मिजोरम, मणिपुर और नगालैंड के अधिकतर हिस्सों तक पहुंच चुका है.’’ Monsoon 2022 Update: इन राज्यों में बारिश का अनुमान, जानें राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम. 

वहीं, बुधवार को मानसून कर्नाटक के बेंगलुरु, चिकमंगलुरु और करवार तक पहुंच चुका था.

भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप की ओर अरब सागर से आ रहे मानसूनी हवाओं के मद्देनजर मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक कर्नाटक के तटीय और दक्षिणी अंदरुनी इलाकों, केरल, माहे और लक्षद्वीप में बारिश होने की संभावना जताई है.

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले अगले पांच दिनों तक आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तरी अंदरुनी कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के छिटपुट इलाकों में बारिश हो सकती है. वहीं, पश्चिमोत्तर भारत में अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है और मौसम कार्यालय ने अगले दो दिन के लिए राजस्थान, दक्षिण पंजाब और दक्षिण हरियाणा में लू चलने की चेतावनी जारी की है.

मौसम कार्यालय ने सोमवार को बताया कि इस साल मानसून सामान्य रहने की उम्मीद है. आईएमडी के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण पश्चिमी प्रायद्वीप के सबसे निचले इलाके को छोड़कर इसबार मानसूनी बारिश का वितरण पूरे देश में समान रहेगा. गौरतलब है कि मौसम विभाग ने 29 मई को ही केरल में मानसून आने की घोषणा कर दी जबकि सामान्य तौर पर एक जून को मानसून केरल पहुंचता है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Namibia vs South Africa, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan 1st T20I Match Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में आज खेला जाएगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी-20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स