देश की खबरें | दिल्ली में खत्म नहीं हो रहा मॉनसून का इंतजार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मॉनसून के आगमन का लंबा इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, जिसके कारण राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को रविवार को भी उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।

नयी दिल्ली, 11 जुलाई दिल्ली में मॉनसून के आगमन का लंबा इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, जिसके कारण राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को रविवार को भी उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि दिल्ली में मॉनसून के आगमन की घोषणा सोमवार को की जाएगी। इस मौसम में कई बार ऐसा हुआ है जब दिल्ली में मॉनसून के आगमन को लेकर मौसम विभाग की ओर से की गयी भविष्यवाणी गलत साबित हुई है।

मॉनसून के इंतजार के बीच मध्य दिल्ली देश का ऐसा जिला है, जहां सबसे कम वर्षा हुई है। मध्य दिल्ली में एक जून से लेकर अब तक केवल 8.5 मिलीमीटर बारिश हुई है जोकि सामान्य 125.1 मिमी से 93 प्रतिशत कम है। दिल्ली में अब तक मॉनसून के दौरान होने वाली सामान्य बारिश से 64 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

आईएमडी के ताजा वक्तव्य के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

आईएमडी की वैज्ञानिक सुनीता देवी ने कहा कि यद्यपि दिल्ली में रविवार को बारिश होने की पूरी उम्मीद है, लेकिन सोमवार 12 जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे पर्यवेक्षण के बाद मॉनसून के आगमन को लेकर घोषणा की जाएगी।

दिल्ली में पिछले 15 साल के दौरान इस बार मॉनसून सबसे ज्यादा देरी से पहुंच रहा है। इससे पहले मॉनसून 2012 में सात जुलाई को और 2006 में नौ जुलाई को राजधानी पहुंचा था जबकि 2002 में दिल्ली में 19 जुलाई को पहली बार मॉनसूनी बारिश हुई थी। शहर में सबसे अधिक देरी से मॉनसून 1987 में 26 जुलाई को आया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट