देश की खबरें | मंगलवार को दिल्ली में दस्तक दे सकता है मानसून

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मानसून अपने सामान्य आगमन से कुछ दिन पहले, मंगलवार को दस्तक दे सकता है।

नयी दिल्ली, 23 जून दिल्ली में मानसून अपने सामान्य आगमन से कुछ दिन पहले, मंगलवार को दस्तक दे सकता है।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कल पूरे दिन के लिए वर्षा और गरज के साथ बारिश होने का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

आईएमडी ने कहा है कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकतर भागों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम की स्थितियां अनुकूल हैं।

आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून 30 जून के आसपास दिल्ली पहुंचता है।

अगर मानसून पूर्वानुमान के तहत 24 जून को दिल्ली पहुंचता है तो 2013 के बाद इसका सबसे जल्दी आगमन होगा। 2013 में मानसून 16 जून को दिल्ली पहुंच गया था।

वहीं, पिछले साल मानसून 28 जून, 2023 में 25 जून, 2022 में 30 जून और 2021 में 13 जुलाई को दिल्ली पहुंचा था।

आईएमडी ने अगले कुछ दिनों में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम वर्षा, गरज के साथ बारिश होने और बिजली कड़कने का अनुमान व्यक्त किया है।

इस महीने में अब तक दिल्ली में तीन दिन बारिश हुई है।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, शहर में अब तक 89 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

पिछले वर्ष जून में राजधानी में 243.4 मिमी वर्षा हुई थी, जबकि इस माह सामान्य बारिश 74.1 मिमी है। मानसून 28 जून 2024 को दिल्ली में पहुंचा, जिसके कारण दिन के शुरुआती घंटों में गरज के साथ भारी से लेकर अत्यंत भारी वर्षा हुई।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, उस दिन अकेले सफदरजंग स्थित शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र ने 228.1 मिमी बारिश दर्ज की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया मोड़? बहन प्रियंका ने पूर्व स्टाफ से मनी ट्रांसफर को लेकर किए तीखे सवाल, वीडियो वायरल

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Date And Time: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला सेमीफाइनल मुकाबला कब और कितने बजे से खेला जाएगा? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी