देश की खबरें | दिल्ली में दो दिन पहले आया मानसून

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मानसून अपने निर्धारित समय से दो दिन पहले रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में पहुंचा, जिससे दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। लगातार हुई बारिश के बीच नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन परिसर में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई।

नयी दिल्ली, 25 जून मानसून अपने निर्धारित समय से दो दिन पहले रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में पहुंचा, जिससे दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। लगातार हुई बारिश के बीच नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन परिसर में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि तड़के शुरू हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस रह गया, जो सामान्य से आठ डिग्री कम है।

दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक, बीते 24 घंटे में 48.3 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई। बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव और यातायात जाम भी हो गया।

आईएमडी ने कहा कि 21 जून, 1961 के बाद से यह पहली बार है जब दक्षिण-पश्चिमी मानसून दिल्ली और मुंबई दोनों जगह रविवार को एक साथ पहुंचा।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में मानसून अपने तय समय से दो दिन पहले पहुंच गया, जबकि मुंबई में यह दो हफ्ते की देरी से पहुंचा।

वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में बारिश के बीच नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन परिसर में 34 वर्षीय एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई।

आईएमडी ने कहा कि रविवार को न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। इसने कहा कि सापेक्षिक आर्द्रता 73 प्रतिशत से 100 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। इसने सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान व्यक्त किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी