Rajasthan Monsoon: राजस्थान में मानसून आगे बढ़ा, कई जगह मध्यम से भारी बारिश

राजस्थान में मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है जहां बीते चौबीस घंटे में कई जगह मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई जगह भारी से अति भारी बारिश होने की चेतावनी दी है.

(Photo Credit ANI)

जयपुर, 28 जून : राजस्थान में मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है जहां बीते चौबीस घंटे में कई जगह मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई जगह भारी से अति भारी बारिश होने की चेतावनी दी है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटे में पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के कुछ भागों में तथा पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा व जयपुर संभाग के अनेक भागों में बादलों के गर्जन के साथ मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई है.

सर्वाधिक बारिश पश्चिमी राजस्थान के मारवाड़ जंक्शन, पाली में 72 मिलीमीटर व पूर्वी राजस्थान में मसूदा, अजमेर में 91.5 मिलीमीटर दर्ज की गई है. इसके अनुसार शुक्रवार को भी भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. साथ ही उत्तर-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना है. यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल में नगालैंड सरकार को नगा राजनीतिक मुद्दे के समाधान की उम्मीद

केंद्र ने पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 29 जून से दो जुलाई के दौरान भारी बारिश की चेतावनी दी है. इसके अनुसार भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में 29 जून से दो जुलाई के दौरान कहीं-कहीं भारी व कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश