देश की खबरें | राजस्थान में मानसून की गतिविधियां जारी, अलवर के कठूमर में भारी बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में मानसून की सक्रियता से पूर्वी राजस्थान में अधिकांश स्थानों और पश्चिमी भाग के कुछ स्थानों पर बीते 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

जयपुर, आठ सितंबर राजस्थान में मानसून की सक्रियता से पूर्वी राजस्थान में अधिकांश स्थानों और पश्चिमी भाग के कुछ स्थानों पर बीते 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

जयपुर के मौसम केंद्र के अनुसार, इस दौरान अलवर, भरतपुर, करौली, सिरोही, झालावाड़, बूंदी, बारां और टोंक जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई है।

केंद्र के अनुसार, रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश अलवर के कठूमर में 11 सेंटीमीटर व पश्चिमी राजस्थान के पाली के सोजत में 4 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

उसके अनुसार, इस दौरान देवली (टोंक) और बहरोड़ में 9 सेंटीमीटर, रूपबास (भरतपुर) और मंडावर (अलवर) में 8 सेमी, कामां (भरतपुर), माउंट आबू (सिरोही), पाटन (बूंदी), मालाखेड़ा (अलवर) और बारां में 7 सेमी बारिश हुई, जबकि कई अन्य स्थानों पर इस अवधि के दौरान 7 सेमी से कम बारिश हुई।

जयपुर केंद्र के प्रवक्ता के अनुसार, राज्य में एक-दो दिन तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। आगामी 24 घंटों के दौरान जयपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

अधिकारी के अनुसार, नौ सितंबर से पश्चिमी राजस्थान में और 10 सितंबर से पूर्वी राजस्थान में भारी वर्षा की गतिविधियां कम हो जाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं एशियाई खेल का पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Bangladesh Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Toss Winner Prediction: एशियन गेम्स के पहले सेमीफाइनल में कौन बनेगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Bangladesh Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Key Players To Watch Out: एशियन गेम्स के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें