देश की खबरें | राजस्थान में मानसून सक्रिय, कई जगह भारी बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में मानसून की सक्रियता से बारिश का दौर जारी है और बीते 24 घंटे में राज्य में कई जगहों पर भारी बारिश हुई।

जयपुर, सात जुलाई राजस्थान में मानसून की सक्रियता से बारिश का दौर जारी है और बीते 24 घंटे में राज्य में कई जगहों पर भारी बारिश हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम व मध्यम से भारी बारिश हुई।

इसने कहा कि इस दौरान कहीं-कहीं अतिभारी बारिश हुई। सर्वाधिक 132 मिलीमीटर बारिश सिकराय (दौसा) में हुई।

आईएमडी के अनुसार, ‘‘अलवर के राजगढ़ में 13 सेंटीमीटर, करौली के टोडाभीम में 12 सेंटीमीटर, दौसा के महवा में 10 सेंटीमीटर, बांसवाड़ा के सल्लोपाट व जयपुर के विराटनगर में सात सेंटीमीटर, डूंगरपुर के सागवाड़ा व सवाई माधोपुर के गंगापुर में चार—चार सेंटीमीटर बारिश हुई।’’

इसने बताया कि चुरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, पाली, भरतपुर व चित्तौड़गढ़ सहित अनेक जिलों में भी इस दौरान कई जगह एक सेंटीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार भरतपुर, जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में आगामी एक से दो दिन मध्यम से तेज व कहीं-कहीं भारी बारिश होने तथा दक्षिणी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है।

इसने बताया कि बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी बारिश हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka, Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Korogi Sports Park Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक सेमीफाइनल से पहले जानें पिच रिपोर्ट

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Preview: एशियाई खेल 2026 में आज होगा टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch India National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Asian Games 2026 2nd Semifinal Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं भारत बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव लुत्फ

India vs Sri Lanka Asian Games 2nd Semi Final Match Nisshin Weather Update: निस्शिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? सेमीफाइनल से पहले जानें मौसम और पिच का हाल