देश की खबरें | राजस्थान में मानसून सक्रिय, मालपुरा में 176 मिलीमीटर बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में मानसून की सक्रियता के चलते बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान मालपुरा में सबसे अधिक 176 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई और मौसम विभाग ने राज्य में कहीं-कहीं अति भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

जयपुर, पांच जुलाई राजस्थान में मानसून की सक्रियता के चलते बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान मालपुरा में सबसे अधिक 176 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई और मौसम विभाग ने राज्य में कहीं-कहीं अति भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान टोंक के मालपुरा में 176 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बांसवाड़ा के साजनगढ़ में 116 मिलीमीटर, तिजारा में 107 मिलीमीटर, दानपुर में 101 मिलीमीटर बारिश हुई।

इसने बताया कि बूंदी के नैनवां में 102 मिलीमीटर, थानागाजी में 97 मिलीमीटर, कोटा के पीपल्दा में 90 मिलीमीटर, टपूकड़ा में 88 मिलीमीटर, जयपुर के फागी में 82 मिलीमीटर, करौली में 75 मिलीमीटर, रामगढ़ में 75 मिलीमीटर, झुंझुनूं के नवलगढ़ में 68 मिलीमीटर और दौसा के बसवा में 65 मिमी बारिश हुई।

राज्य के अनेक हिस्सों में इस दौरान मध्यम से अति भारी बारिश हुई।

इसके अनुसार आज परिसंचरण तंत्र दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है तथा सतह से 5.4 किलोमीटर तक विस्तृत है। मानसून ट्रफ लाइन आज बीकानेर, सीकर से होकर गुजर रही है।

केंद्र के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आज भी मानसून सक्रिय रहने के आसार है जिसके चलत जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है। टोंक और आसपास के जिलों में एक-दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश होने की भी संभावना है।

छह जुलाई को भी पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, सात-आठ जुलाई को भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है तथा उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम केंद्र ने कहा, ‘‘इसके बाद नौ-10 जुलाई से पुनः पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।’’

इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में आगामी दो-तीन दिन दोपहर बाद मेघ गर्जन, आंधी के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं और जोधपुर संभाग के पूर्वी तथा उत्तरी भागों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka, Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Korogi Sports Park Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक सेमीफाइनल से पहले जानें पिच रिपोर्ट

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Preview: एशियाई खेल 2026 में आज होगा टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch India National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Asian Games 2026 2nd Semifinal Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं भारत बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव लुत्फ

India vs Sri Lanka Asian Games 2nd Semi Final Match Nisshin Weather Update: निस्शिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? सेमीफाइनल से पहले जानें मौसम और पिच का हाल