न्यूयार्क के अस्पताल में कोरोना पीड़ितों के उपचार में जुटी मिल्खा सिंह की बेटी मोना

मोना मिल्खा सिंह न्यूयार्क के मेट्रोपोलिटन हॉस्पिटल सेंटर में डॉक्टर है । वह कोरोना के आपात मरीजों का इलाज कर रही है । अमेरिका में अभी तक इस महामारी से 40000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

जमात

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह की बेटी और मशहूर गोल्फर जीव मिल्खा सिंह की बड़ी बहन इन दिनों न्यूयार्क के एक अस्पताल में कोराना वायरस पीड़ितों के उपचार में जुटी है ।

मोना मिल्खा सिंह न्यूयार्क के मेट्रोपोलिटन हॉस्पिटल सेंटर में डॉक्टर है । वह कोरोना के आपात मरीजों का इलाज कर रही है । अमेरिका में अभी तक इस महामारी से 40000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

चार बार के यूरोपीय टूर चैम्पियन जीव ने कहा ,‘‘ वह न्यूयार्क के मेट्रोपोलिटन अस्पताल में आपात कक्ष डाक्टर है । जब भी कोरोना के लक्षण वाला कोई मरीज आता है तो उसे उपचार करना होता है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ वह पहले मरीज की जांच करती है जिसके बाद उन्हें पृथकवास के लिये विशेष वार्ड में भेजा जाता है ।’’

54 वर्ष की मोना ने पटियाला से एमबीबीएस किया और नब्बे के दशक में अमेरिका में बस गई ।

जीव ने कहा ,‘‘ मुझे उस पर गर्व है । वह हर रोज मैराथन दौड़ रही है । वह हफ्ते में पांच दिन काम करती है । कभी दिन में, कभी रात में और बारह बारह घंटे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘मैं उसे लेकर चिंतित हूं । लोगों का इलाज करते समय कुछ भी हो सकता है । हम उससे रोज बात करते हैं ।मम्मी पापा भी रोज उससे बात करते हैं । मैं उसे सकारात्मक रहने और प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिये कहता हूं ।’’

उन्होने कोरोना के खिलाफ मोर्चे पर काम में लगे कर्मवीरों का सम्मान करने की अपील की । भारत में स्वास्थ्यकर्मियों पर हमलों की घटनायें सामने आई हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं देश के हर नागरिक से अपील करना चाहता हूं कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटे लोगों का सम्मान करे । चाहे वह डॉक्टर हो, पुलिस या फिर सफाईकर्मी । उनका सम्मान करना चाहिये और उनकी चिंता करनी चाहिये ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वचनानंद स्वामी पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे हरिहर मठ के पूर्व प्रमुख

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट