देश की खबरें | केरल के अलप्पुझा स्थित एनआईवी प्रयोगशाला में मंकीपॉक्स की जांच शुरू : स्वास्थ्य मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल सरकार ने मंगलवार को अलप्पुझा स्थित राष्ट्रीय विषाणु रोग विज्ञान संस्थान (एनआईवी) की प्रयोगशाला में मंकीपॉक्स की जांच शुरू कर दी है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने यह जानकारी दी।

तिरुवनंतपुरम, 19 जुलाई केरल सरकार ने मंगलवार को अलप्पुझा स्थित राष्ट्रीय विषाणु रोग विज्ञान संस्थान (एनआईवी) की प्रयोगशाला में मंकीपॉक्स की जांच शुरू कर दी है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने यह जानकारी दी।

जार्ज ने बताया कि जांच किट एनआईवी, पुणे से मंगाई गई है और राज्य के विभिन्न जिलों से नमूने अलप्पुझा लाए जा रहे हैं।

उन्होंने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हम मंकीपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि होने के तीन से चार दिन के भीतर राज्य में जांच केंद्र स्थापित करने में सफल रहे। इससे अब पुणे नमूने भेजने और नतीजे आने में होने वाली देरी से बचा जा सकेगा।’’

जॉर्ज ने बताया कि मंकीपॉक्स की पुष्टि मरीज के नाक और गले से लिए जाने वाले नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच से होती है।

मंत्री ने कहा कि राज्य में 28 प्रयोगशालाएं है, जहां पर कोविड-19 की आरटी-पीसीआर जांच की जाती है और अगर नमूनें बढ़े तो इन प्रयोगशालाओं का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

गौरतलब है कि केरल के कन्नूर में सोमवार को एक व्यक्ति के मंकीपॉक्स से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जो भारत में मंकीपॉक्स संक्रमण का दूसरा मामला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\