खेल की खबरें | मोमिनुल हक का शतक, बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 395 रन का लक्ष्य दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मोमिनुल ने 115 रन की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 3,000 रन भी पूरे किये।

मोमिनुल ने 115 रन की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 3,000 रन भी पूरे किये।

स्टंप तक वेस्टइंडीज ने 110 रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे और ये तीनों विकेट मेहदी हसन (52 रन देकर तीन विकेट) ने चटकाये।

पदार्पण करने वाले दो खिलाड़ी कायले मेयर्स 37 और एनक्रुमाह बोनर 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

बांग्लादेश ने तीन विकेट पर 47 रन से खेलना शुरू किया और अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 223 बनाकर घोषित की जिसमें लिटन दास ने अपने कप्तान के साथ अहम भूमिका अदा की।

दास ने 69 रन बनाये और पांचवें विकेट के लिये मोमिनुल के साथ 133 रन की भागीदारी निभायी।

मोमिनुल ने कवर की ओर तेजी से एक रन जुटाकर अपना 10वां शतक 173 गेंद में पूरा किया।

इससे वह बांग्लादेश के लिये सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गये और इस तरह उन्होंने सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल को पछाड़ दिया जिनके नाम नौ शतक हैं। यह उनका चटगांव में सातवां सैकड़ा था।

मोमिनुल और दास तेजी से रन बनाने की कोशिश में पांच गेंद के अंदर आउट हो गये। इसके बाद बांग्लादेश ने पारी घोषित कर दी।

आफ स्पिनर रहकीम कार्नवाल और बायें हाथ के स्पिनर जोमेल वारिकन ने तीन तीन विकेट चटकाये।

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट (20) और जॉन कैम्पबेल (23) लगातार ओवरों में मेहदी हसन की गेंदों का शिकार बने।

मेहदी हसन ने फिर शायने मूसले को भी 12 रन पर आउट कर दिया जिससे वेस्टइंडीज ने 59 रन पर तीन विकेट गंवा दिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\