देश की खबरें | मोईन को अभी तक नहीं मिला भारतीय वीजा, आईपीएल के पहले मैच में खेलना संदिग्ध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के अपने शुरुआती मैच में मोईन अली के बिना उतरना पड़ सकता है क्योंकि इंग्लैंड के इस आलराउंडर को 26 मार्च से मुंबई में शुरू होने वाले इस टी20 टूर्नामेंट के लिये अभी तक भारतीय वीजा नहीं मिला है।

नयी दिल्ली, 23 मार्च मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के अपने शुरुआती मैच में मोईन अली के बिना उतरना पड़ सकता है क्योंकि इंग्लैंड के इस आलराउंडर को 26 मार्च से मुंबई में शुरू होने वाले इस टी20 टूर्नामेंट के लिये अभी तक भारतीय वीजा नहीं मिला है।

आईपीएल 2022 का पहला मैच शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में चार बार के चैंपियन चेन्नई और पिछले साल के उप विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।

‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘पता चला है कि मोईन को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी टीम का पहला मैच खेलने के लिये बुधवार तक मुंबई पहुंचना होगा।’’

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘मोईन को आईपीएल के जैव-सुरक्षित वातावरण में प्रवेश करने के लिए तीन दिन तक पृथकवास पर रहना होगा और यह देखते हुए सुपर किंग्स के प्रबंधन ने स्वीकार किया है कि उनके पहले मैच में खेलने की संभावना बहुत कम है।’’

इसमें कहा गया है कि अगर मोईन समय पर नहीं पहुंच पाते हैं तो न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को आईपीएल में पदार्पण का मौका मिल सकता है।

मोईन ने पिछले साल आईपीएल में चेन्न्ई की तरफ से 15 मैचों में 357 रन बनाए और छह विकेट लिये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now