खेल की खबरें | मोहन बागान सुपर जाइंट्स को बसुंधरा किंग्स ने ड्रॉ पर रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मोहन बागान सुपर जाइंट्स को एएफसी कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप डी मैच में दो बार बढ़त बनाने के बावजूद बांग्लादेश के बसुंधरा किंग्स ने 2-2 से बराबरी पर रोक दिया।

भुवनेश्वर, 25 अक्टूबर मोहन बागान सुपर जाइंट्स को एएफसी कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप डी मैच में दो बार बढ़त बनाने के बावजूद बांग्लादेश के बसुंधरा किंग्स ने 2-2 से बराबरी पर रोक दिया।

अपने पिछले दो मैच जीतने वाले मोहन बागान ने अंक तालिका में शीर्ष पर तीन अंक की बढ़त बना रखी है। बसुंधरा की टीम ओडिशा एफसी से एक अंक आगे दूसरे स्थान है।

मंगलवार को ही एक अन्य मैच में ओडिशा एफसी ने माजिया को 6-1 से हराया।

मोहन बागान ने बांग्लादेश की टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा और कोलकाता की टीम को इसका फायदा 29वें मिनट में मिला जब ह्यूगो बोमोस और जेसन कमिंग्स के मूव पर दिमित्री पेट्राटोस ने गोल दाग दिया।

बसुंधरा ने हालांकि 33वें मिनट में डोरी के गोल से बराबरी हासिल कर ली।

एक मिनट बाद बोमोस को गोल करने का मौका मिला लेकिन उनका शॉट क्रॉस बार से टकरा गया।

मध्यांतर तक स्कोर 1-1 था।

दूसरे हाफ में डोरी का शॉट भी क्रॉस बार से टकराया।

मोहन बागान ने 54वें मिनट में आशीष राय के गोल से दोबारा बढ़त बनाई लेकिन रोबिन्हो ने पेनल्टी किक पर गोल दागकर स्कोर 2-2 कर दिया।

ये दोनों टीम सात नवंबर को फिर आमने सामने होंगी जब ढाका के बसुंधरा किंग्स एरेना में बांग्लादेश की टीम मोहन बागान की मेजबानी करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\