खेल की खबरें | मोहन बागान ने पंजाब एफसी को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की मौजूदा चैंपियन मोहन बागान सुपर जायंट्स ने डूरंड कप फुटबॉल मैच में आई-लीग विजेता पंजाब एफसी को सोमवार को यहां 2-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की।

कोलकाता, सात अगस्त इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की मौजूदा चैंपियन मोहन बागान सुपर जायंट्स ने डूरंड कप फुटबॉल मैच में आई-लीग विजेता पंजाब एफसी को सोमवार को यहां 2-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की।

इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद भी मोहन बागान का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं था और उसे किस्मत का भी साथ मिला।

बारिश के बीच खेले गये इस ग्रुप ए के इस मुकाबले में पंजाब एफसी के सेंटर-बैक मेलरॉय असिसी के आत्मघाती गोल से मोहन बागान ने 23वें मिनट में बढ़त ले ली।

मैच के दूसरे हाफ के तीसरे मिनट (48 वें मिनट) में लिस्टन कोलासो के शानदार पास को ह्यूगो बुमोस ने गोल में बदल कर टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया, जो आखिर तक बरकरार रही।

मोहन बागान को अब अपने अगले मुकाबले में 12 अगस्त को सत्र के बहुप्रतीक्षित कोलकाता डर्बी  में ईस्ट बंगाल का सामना करना है। अहम मैच से पहले इस जीत से टीम का हौसला बढ़ेगा।

ग्रुप ए की तालिका में मोहन बागान दो मैचों में छह अंक के साथ शीर्ष पर है। जबकि ईस्ट बंगाल के नाम एक अंक है। ईस्ट बंगाल ने बांग्लादेश आर्मी एफटी के खिलाफ ड्रॉ मुकाबला खेला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\