देश की खबरें | मोहन भागवत का हिंदू समाज और देश को एकजुट रखने के लिए परस्पर मतभेदों को भुलाने का आह्वान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने इस बात पर जोर दिया है कि यदि लोग आपसी मतभेद भूल जाएं तो हिंदू समाज और देश एकजुट रह सकता है।

हमीरपुर (हिप्र), 17 जून राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने इस बात पर जोर दिया है कि यदि लोग आपसी मतभेद भूल जाएं तो हिंदू समाज और देश एकजुट रह सकता है।

भागवत ने हमीरपुर जिले के टिपर गांव में सोमवार रात एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू धर्म, हिंदू समाज और हिंदू संस्कृति की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।

सरसंघचालक यहां स्वयंसेवकों के उत्तर क्षेत्र विकास शिविर में भाग लेने के लिए चार दिवसीय यात्रा पर हैं।

स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा, ‘‘संघ अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे करने वाला है। सौ साल पहले संघ के विचार को मान्यता नहीं मिली थी। इसकी उपेक्षा की गई, फिर भी यह काम करता रहा। अब संघ के विचार को समाज ने स्वीकृति प्रदान की है, समाज सक्रियता से काम करता है।’’

उन्होंने कहा कि हमारे समाज की संस्कृति को सहेजकर रखने के लिए आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट होने की जरूरत है, ताकि हिंदू समाज और देश एकजुट रह सके।

उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म, हिंदू समाज और हिंदू संस्कृति की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।

तीस मई से शुरू हुए कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम में कुल 212 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं।

एक प्रवक्ता ने यहां मंगलवार को बताया कि समापन समारोह 19 जून को होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी