देश की खबरें | मोहन भागवत ने कुरुक्षेत्र में कृष्ण की 'विराट स्वरूप' प्रतिमा का अनावरण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने संयुक्त रूप से बृहस्पतिवार को यहां भगवान कृष्ण की ''विराट स्वरूप'' प्रतिमा का अनावरण किया।

कुरुक्षेत्र (हरियाणा), 30 जून हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने संयुक्त रूप से बृहस्पतिवार को यहां भगवान कृष्ण की ''विराट स्वरूप'' प्रतिमा का अनावरण किया।

कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर की पवित्र भूमि पर शंखनाद और मंत्रों के उच्चारण के बीच 40 फुट से अधिक ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया।

दत्तात्रेय, खट्टर और गीता ज्ञान संस्थान के अध्यक्ष गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की उपस्थिति में भागवत ने यहां रिमोट कंट्रोल बटन को दबाकर प्रतिमा का अनावरण किया।

कृष्ण की ''विराट स्वरूप'' प्रतिमा का वजन लगभग 35 टन है। यह चार प्रकार की धातुओं - 85 प्रतिशत तांबे और 15 प्रतिशत अन्य धातुओं के मिश्रण से बनी है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार इस विशाल रूप में कृष्ण के नौ रूपों को दर्शाया गया है।

बाद में, भगवद् गीता की वर्तमान प्रासंगिकता पर ब्रह्मसरोवर में गीता ज्ञान संस्थान में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि राज्यपाल ने ठीक ही कहा कि गीता एक समुदाय या संप्रदाय से संबंधित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया को मानवता का सार देती है।

ज्योतिसर में ''अनुभव केंद्र'' के नाम से एक केंद्र भी स्थापित किया जाएगा। इसके अगले साल तैयार होने की संभावना है। इसे पांच भवनों में बांटा जाएगा। पहले भवन में महाभारत के युद्ध से पहले की घटनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री कंवर पाल भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कृष्ण द्वारा दुनिया को दिये गये संदेश आज भी प्रासंगिक हैं।

उन्होंने कहा, कृष्ण की विशाल प्रतिमा के अलावा विश्वस्तरीय संग्रहालय भी बनाया जाएगा। संग्रहालय समेत अन्य परियोजनाओं पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि संग्रहालय में महाभारत और सरस्वती सभ्यता की व्याख्या की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र को कृष्णा सर्किट परियोजना के तहत हरियाणा सरकार और केंद्र द्वारा एक प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू