खेल की खबरें | बेंगलुरू यूनाईटेड को हराकर मोहम्मडन स्पोर्टिंग डूरंड कप के फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने अतिरिक्त समय में दो गोल दागकर सोमवार को यहां कड़े मुकाबले में एफसी बेंगलुरू यूनाईटेड को 4-2 से हराकर डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।

कोलकाता, 27 सितंबर मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने अतिरिक्त समय में दो गोल दागकर सोमवार को यहां कड़े मुकाबले में एफसी बेंगलुरू यूनाईटेड को 4-2 से हराकर डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।

नियमित समय के बाद स्कोर 2-2 से बराबर थी और बेंगलुरू की टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी। स्थानापन्न खिलाड़ी ब्रेंडन वानलालरेमडिका (103वें मिनट) ने इसके बाद मोहम्मडन को बढ़त दिलाई जबकि सात मिनट बाद सर्बियाई कप्तान निकोला स्टोजेनोविच ने एक और गोल दागकर टीम को कुल पांचवीं और 2013 से पहली बार फाइनल में जगह दिला दी।

मोहम्मडन ने एशिया के इस सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब दो बार 1940 और 2013 में जीता है।

फाइनल में मोहम्मडन का सामना एफसी गोवा और बेंगलुरू एफसी के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से तीन अक्टूबर को होगा।

इससे पहले बेंगलुरू यूनाईटेड को पेड्रो मेंजी ने 20 सेकेंड के भीतर ही बढ़त दिलाई थी लेकिन नौ मिनट बाद मार्कस जोसेफ ने स्कोर 1-1 कर दिया।

जोसेफ ने इसके बाद शानदार मूव बनाया और उनके पास पर 38वें मिनट में फैजल अली ने गोल दागकर स्कोर 2-1 कर दिया।

स्थानीय खिलाड़ी किंगशुक देवनाथ ने इसके बाद 78वें मिनट में बेंगलुरू की टीम को बराबरी दिला दी।

इंजरी टाइम में मेंजी को रेड कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया गया जिससे अतिरिक्त समय में मोहम्मडन का पलड़ा भारी रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट