खेल की खबरें | पाकिस्तान के टीम निदेशक नियुक्त किए गए मोहम्मद हफीज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज को पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टीम निदेशक नियुक्त किया गया है और उन्होंने कहा कि मिलकर काम करने से वे अच्छे परिणाम हासिल कर सकते हैं।

कराची, 16 नवंबर पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज को पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टीम निदेशक नियुक्त किया गया है और उन्होंने कहा कि मिलकर काम करने से वे अच्छे परिणाम हासिल कर सकते हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विश्व कप के लीग चरण से बाहर होने के बाद हफीज को अब टीम को नया स्वरूप देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वह कोच की भूमिका भी निभाएंगे और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए जब टीम के सहयोगी स्टाफ की नियुक्ति करेगा तो इसको लेकर उनसे सलाह लेगा।

हफीज ने पीसीबी के बयान में कहा,‘‘पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टीम निदेशक की भूमिका पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं और अपने काम को लेकर उत्साहित हूं। मुझ पर भरोसा करने और मुझे यह चुनौती पूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं पीसीबी का आभार व्यक्त करता हूं। ’’

उन्होंने कहा,‘‘मैं टीम की सफलता में योगदान देने के लिए कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मिलकर काम करने से हम अच्छे परिणाम हासिल कर सकते हैं।’’’

यह पहला अवसर है जबकि पाकिस्तान ने टीम निदेशक नियुक्त किया है।

हफीज को टीम निदेशक नियुक्त करने के अलावा पीसीबी ने बुधवार को शान मसूद को टेस्ट टीम का नया कप्तान और शाहीन शाह अफरीदी को टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया था। इससे पहले बाबर आजम ने तीनों प्रारूप के कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया था।

हफीज ने पिछले साल जनवरी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\