देश की खबरें | मोहाली की अदालत ने मजीठिया की न्यायिक हिरासत पांच अप्रैल तक बढ़ायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मोहाली की एक अदालत ने मादक पदार्थ मामले में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता विक्रम सिंह मजीठिया की न्यायिक हिरासत पांच अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी है।

चंडीगढ़,22मार्च मोहाली की एक अदालत ने मादक पदार्थ मामले में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता विक्रम सिंह मजीठिया की न्यायिक हिरासत पांच अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी है।

मजीठिया फिलहाल पटियाला जेल में बंद हैं। वह वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत के समक्ष पेश हुए। मजीठिया के वकीलों में से एक अर्शदीप सिंह कालेर ने बताया कि अदालत ने अगले दो सप्ताह के लिए हिरासत अवधि बढ़ा दी है। मामले में अगली सुनवायी पांच अप्रैल को होगी।

मादक पदार्थ मामले में मजीठिया ने मोहाली की अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था,जिसके बाद उन्हें 24फरवरी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसके बाद आठ मार्च को उनकी न्यायिक हिरासत 22 मार्च तक के लिए बड़ा दी गयी थी।

अदालत ने 25 फरवरी को मजीठिया की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने पंजाब पुलिस को पूर्व मंत्री को 23 फरवरी तक गिरफ्तार नहीं करने के निर्देश दिए थे ताकि वह राज्य में चुनाव प्रचार कर सकें।

प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना एवं न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने मजीठिया को 20 फरवरी को पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद निचली अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड