टेस्ट क्रिकेट से दूर रहने के बाद अब नये सिर से शुरुआत करना चाहते हैं मोईन

मोईन ने इसके बाद कुछ समय के लिये टेस्ट क्रिकेट से दूर रहने का फैसला किया और इस कारण न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखलाओं के लिये उनके नाम पर विचार नहीं किया गया।

इस आफ स्पिन आलराउंडर को पिछले साल एशेज के पहले टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें इंग्लैंड की केंद्रीय अनुबंध सूची से भी हटा दिया गया था।

मोईन ने इसके बाद कुछ समय के लिये टेस्ट क्रिकेट से दूर रहने का फैसला किया और इस कारण न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखलाओं के लिये उनके नाम पर विचार नहीं किया गया।

उन्होंने इस साल श्रीलंका दौरे के लिये भी खुद को अनुपलब्ध रखा था। यह दौरा कोरोना वायरस महामारी के कारण बीच में ही रद्द करना पड़ा था।

अब तक 60 टेस्ट मैचों में 181 विकेट लेने वाले मोईन फिर से टेस्ट टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं हालांकि इसके लिये उन्हें साथी स्पिनर जैक लीच और डॉम बेस से कड़ी चुनौती मिलेगी।

मोईन ने वीडियो लिंक के जरिये पत्रकारों से कहा, ‘‘अगर मुझे कल टीम में शामिल किया जाता है तो मैं हां कहूंगा। मैं अब किसी भी तरह की क्रिकेट खेलने के लिये उपलब्ध रहूंगा। मुझे अब भी टीम में जगह बनाने की उम्मीद है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे टेस्ट क्रिकेट पसंद है और मैंने नयी शुरुआत की है। पिछले एक साल में जो कुछ हुआ उससे संभवत: मैं बेहतर गेंदबाज बन गया हूं।’’

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Key Players To Watch Out: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें