देश की खबरें | मोदी का जयपुर में मैक्रों के साथ रोड शो, राम मंदिर की प्रतिकृति उपहार में दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने बृहस्पतिवार को यहां परकोटे में स्थित जंतर मंतर से सांगानेरी गेट तक रोड शो किया। रोड शो में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। प्रधानमंत्री मोदी ने मैक्रों को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर की प्रतिकृति उपहार में दी। दोनों नेताओं ने एक साथ चाय की चुस्की भी ली।

जयपुर, 25 जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने बृहस्पतिवार को यहां परकोटे में स्थित जंतर मंतर से सांगानेरी गेट तक रोड शो किया। रोड शो में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। प्रधानमंत्री मोदी ने मैक्रों को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर की प्रतिकृति उपहार में दी। दोनों नेताओं ने एक साथ चाय की चुस्की भी ली।

रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी व राष्ट्रपति मैक्रों खुली छत वाले एक वाहन में सवार थे। रोड शो में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। दोनों नेताओं ने सड़क के दोनों ओर खड़े जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया। मैक्रों कई जगह लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के दौरान हाथ जोड़कर 'नमस्ते' करते दिखे। लोगों ने 'मोदी मोदी' के नारे भी लगाए। उन पर अनेक स्थानों पर फूलों की वर्षा की गई।

बड़ी संख्या में लोगों ने हाथ में तिरंगे तथा फ्रांस के राष्ट्रध्वज ले रखे थे। कई लोगों ने हाथों में मोदी व मैक्रों के पोस्टर थामे हुए थे। सड़क पर मोदी व मैक्रों के कटआउट भी लगाए गए थे।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह रोड शो जंतर मंतर से हवा महल पहुंचा। यहां दोनों नेताओं ने रोशनी से जगमगाते ऐतिहासिक हवा महल को बाहर से निहारा। दोनों नेताओं को इस ऐतिहासिक इमारत के बारे में बताया गया।

दोनों नेता बाद में स्थानीय कलाकृतियों व हस्तशिल्प उत्पादों की एक दुकान में गए। अधिकारियों के अनुसार, वहां प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रों को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर की प्रतिकृति उपहार में दी। मोदी ने इसके लिए 500 रुपये का भुगतान यूपीआई से किया। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें वहां रखे 'भीम यूपीआई' स्कैनर के बारे में भी बताया। बाद में दोनों नेता चाय की चुस्की लेते नजर आए। यहां भी मोदी ने मोबाइल से डिजिटल माध्यम से भुगतान किया।

मैक्रों 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं।

इससे पहले मोदी ने बृहस्पतिवार शाम जयपुर के ऐतिहासिक जंतर मंतर में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी व राष्ट्रपति मैक्रों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया व गर्मजोशी से गले मिले। इसके बाद दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक जंतर मंतर का अवलोकन किया तथा उसके बारे में जाना।

अपने भारत दौरे के तहत मैक्रों बृहस्पतिवार दोपहर जयपुर पहुंचे। हवाई अड्डे पर राज्यपाल कलराज मिश्र, विदेश मंत्री एस जयशंकर और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मैक्रों का स्वागत किया।

वहीं, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी शाम में जयपुर पहुंचे। हवाई अड्डे से मोदी जयपुर के परकोटे में स्थित जंतर मंतर के लिए रवाना हो गए। रास्ते में जगह जगह लोग व स्कूली बच्चे उनके स्वागत के लिए खड़े थे।

मैक्रों हवाई अड्डे से आमेर के किले पहुंचे। रास्ते में जगह जगह स्कूली बच्चों व आम लोगों ने काफिले का स्वागत किया। मैक्रों ने कई जगह हाथ हिलाकर बच्चों का अभिवादन किया। किले में भी वह वहां मौजूद लोगों से बातचीत करते व उनके साथ फोटो खिंचवाते नजर आए। यहां मैक्रों थोड़ी देर सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए भी रूके।

इसके बाद मैक्रों जंतर मंतर पहुंचे जहां प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी अगवानी की। उसके बाद दोनों ने रोड शो शुरू किया। बाद में ये नेता एक होटल पहुंचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट