देश की खबरें | मोदी के नेतृत्व ने भारत का कद बढ़ाया, सभी भारत को साझेदार के रूप में स्वीकार करते हैं: अमित शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनकी सफल अमेरिका यात्रा के लिए मंगलवार को बधाई दी और कहा कि इससे ‘‘कूटनीति के मोदी सिद्धांत’’ को और मजबूती मिली है, जिसने पिछले 10 वर्षों में भारत को वैश्विक परिवर्तनकर्ता के रूप में आगे बढ़ाया है।

नयी दिल्ली, 24 सितंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनकी सफल अमेरिका यात्रा के लिए मंगलवार को बधाई दी और कहा कि इससे ‘‘कूटनीति के मोदी सिद्धांत’’ को और मजबूती मिली है, जिसने पिछले 10 वर्षों में भारत को वैश्विक परिवर्तनकर्ता के रूप में आगे बढ़ाया है।

शाह ने यह भी कहा कि सफल क्वाड शिखर सम्मेलन, ‘मोदी और अमेरिका’ सामुदायिक कार्यक्रम और ‘संयुक्त राष्ट्र में भविष्य के शिखर सम्मेलन’ दुनिया भर में प्रधानमंत्री की बेजोड़ लोकप्रियता को दर्शाते हैं।

शाह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को अमेरिका की तीन दिवसीय सफल यात्रा पर बधाई। यह यात्रा मोदी की कूटनीति के सिद्धांत को और मजबूत करती है, जिसने पिछले 10 वर्षों में भारत को सतत विकास के उदाहरणों के माध्यम से वैश्विक परिवर्तनकर्ता की भूमिका में आगे बढ़ाया है।’’

शाह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व ने न केवल भारत की छवि को एक ऐसे राष्ट्र के रूप में बढ़ाया है जिसकी हर कोई सुनता है, बल्कि एक ऐसे राष्ट्र के रूप में भी जिसे हर देश मानवता के उत्थान में एक साझेदार के रूप में स्वीकार करता है।

मोदी ने अमेरिका की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान ‘क्वाड लीडर्स’ बैठक, भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम में भाग लिया और संयुक्त राष्ट्र महासभा में 'भविष्य के शिखर सम्मेलन' को संबोधित किया।

मोदी ने रविवार को क्वाड शिखर सम्मेलन के इतर जापान और ऑस्ट्रेलिया के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं और परस्पर लाभ तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र की शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने के लिए विचारों का आदान-प्रदान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट