देश की खबरें | मोदी की गारंटी 24 कैरेट का सोना है : राजनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को 24 कैरेट शुद्ध सोने जैसा बताया और कहा कि कांग्रेस की गारंटी को लेकर लोगों में अविश्वास है।

जयपुर, सात अप्रैल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को 24 कैरेट शुद्ध सोने जैसा बताया और कहा कि कांग्रेस की गारंटी को लेकर लोगों में अविश्वास है।

राजनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं और देश की जनता इसकी गवाह है।

सिंह ने बीकानेर और झुंझुनूं में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में दो रैलियों के संबोधन के बाद जयपुर में एक संवाददाता सम्मेलन में बातचीत में कहा, "प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी 24 कैरेट शुद्ध सोने की है, जबकि कांग्रेस की गारंटी के बारे में लोगों में अविश्वास है।"

उन्होंने कहा जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर लोगो को भरोसा है वहीं पर कांग्रेस की गारंटी पर लोग भरोसा नहीं कर रहे हैं, क्योकि देश की जनता को उन्होंने बड़े बडे स्वप्न तो दिखाए लेकिन किसी स्वप्न को वो साकार नहीं कर पाए।

उन्होंने कहा कांग्रेस की गारंटी पर तो स्वयं कांग्रेस के बहुत सारे मित्रो का भी विश्वास नहीं है।

राजस्थान में 19 और 26 अप्रैल को दो चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा शासन के 10 साल सामाजिक-आर्थिक, राजनीतिक, सामरिक, संवैधानिक और सांस्कृतिक दृष्टि से स्वर्णिम साबित हुए हैं।

उन्होंने कहा भारत की सफलता को लेकर देश में एक सकारात्मक भावना है, जो पहले कभी नहीं देखी गई। उन्होंने कहा, राजकोषीय घाटा कम हुआ है, निर्यात बढ़ रहा है, निवेश बढ़ रहा है, महंगाई नियंत्रित हो रही है, अवसर भी बढ़े हैं और आय भी बढ़ी है।

अग्निवीर योजना के एक सवाल का जवाब देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा ‘‘अग्निवीरों की चिंता करना हमारी सरकार की है.. मैं दावे के साथ कहता हूं किसी के भविष्य के साथ कोई खिलवाड नहीं होने पाये।’’

उन्होंने कहा ‘‘सेना में अग्निवीरों के रूप में भर्ती होने वाले जवानों के भविष्य के साथ किसी भी सूरत में हमारी सरकार खिलवाड नहीं होने देगी उनका भविष्य सुरक्षित है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी