अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अलीगढ़ जिला मुख्‍यालय से 30 किलोमीटर दूर लोधा में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्‍य विश्‍वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे. साथ ही वह उत्तर प्रदेश रक्षा गलियारा (डिफेंस कॉरिडोर) के अलीगढ़ क्षेत्र का दौरा भी करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली, 13 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) मंगलवार को अलीगढ़ (Aligarh) जिला मुख्‍यालय से 30 किलोमीटर दूर लोधा में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्‍य विश्‍वविद्यालय (Raja Mahendra Pratap Singh State University की आधारशिला रखेंगे. साथ ही वह उत्तर प्रदेश रक्षा गलियारा (डिफेंस कॉरिडोर) के अलीगढ़ क्षेत्र का दौरा भी करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी. यह भी पढ़े : दोहराया जा रहा गुजरात का राजनीतिक इतिहास! 20 साल पहले PM Modi के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था, जो आज मनोनीत सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ हो रहा

पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 14 सितंबर को दोपहर 12 बजे राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री जनता को संबोधित भी करेंगे. ’’बाद में प्रधानमंत्री विश्वविद्यालय परिसर क्षेत्र का दौरा भी करेंगे. इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे. ज्ञात हो कि योगी आदित्‍यनाथ ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर अलीगढ़ में नया राज्‍य विश्‍वविद्यालय स्‍थापित करने का लोकसभा चुनाव के दौरान वादा किया था.

जानकारों का कहना है कि अलीगढ़ विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना के लिए राजा महेंद्र सिंह ने अपनी जमीन दान की थी. पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश रक्षा गलियारा (डिफेंस कारिडोर) के तहत अलीगढ़ क्षेत्र का दौरा भी करेंगे. उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे में अलीगढ़ सहित छह शहर शामिल हैं.उत्तर प्रदेश की यह महत्वाकांक्षी परियोजना भारतीय एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र की विदेशी निर्भरता को कम करने का इरादा रखती है. उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को विभिन्न अन्य राज्य एजेंसियों के साथ मिलकर इस परियोजना को निष्पादित करने के लिए नोडल एजेंसी बनाया गया था.

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड