देश की खबरें | जल जीवन अभियान के और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मोदी ने लिखा देशभर के सरपंचों को पत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल जीवन अभियान के और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए देश भर के सरपंचों और ग्राम प्रधानों को पत्र लिखा है और कहा है कि इसके लक्ष्य को गांवों के सामुदायिक नेतृत्व की मदद से पूरा किया जा सकता है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल जीवन अभियान के और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए देश भर के सरपंचों और ग्राम प्रधानों को पत्र लिखा है और कहा है कि इसके लक्ष्य को गांवों के सामुदायिक नेतृत्व की मदद से पूरा किया जा सकता है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री ने जनता और ग्राम पंचायतों से जल जीवन अभियान को जन आंदोलन बनाए जाने की अपील की। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत वर्ष 2024 तक हर घर को जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस पीड़िता के परिवार पर दबाब बनाने की खबरों का डीएम पी.के. लक्षकार ने किया खंडन, कहा-नकारात्मक खबरें चलाई जा रही हैं.

जल शक्ति मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सरपंचों और ग्राम प्रधानों को 29 सितंबर को पत्र लिखकर जल जीवन अभियान के और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर संपर्क किया है। हर घर जल के लक्ष्य को सरपंचों, ग्राम प्रधानों और गांवों के सामुदायिक नेताओं की सहायता से ही हासिल किया जा सकता है क्योंकि इसके क्रियान्वयन में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होती है।’’

उन्होंने इस मौके पर जिक्र किया कि लोगों के योगदान से कैसे इस अभियान की सफलता इतिहास रच रही है।

यह भी पढ़े | Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो के कुछ रूट पर बढ़ी भीड़, डीएमआरसी ने जनता से कहा, ‘पीक ऑवर से बचें’.

यह अभियान न सिर्फ जल आपूर्ति का सामधान करेगा बल्कि जलजनित बीमारियों से बचाने में भी मदद करेगा।

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि शुद्ध पानी के मिलने से लोगों की सेहत भी सुधरेगी और इससे उनकी उत्पादकता भी बढ़ेगी, जिससे परिवार की आय में वृद्धि होगी।

उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि पानी के अभाव का सबसे अधिक असर बच्चों और महिलाओं पर पड़ता है।

पत्र में मोदी ने केंद्र सरकार द्वारा पिछले छह सालों में विकास के किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\