ताजा खबरें | मोदी फिर से प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, उप्र में 'इंडिया गठबंधन' का तूफान आ रहा है : राहुल गांधी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि नरेन्द्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे और लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सबसे बड़ी हार होगी।

कन्नौज (उप्र), दस मई कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि नरेन्द्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे और लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सबसे बड़ी हार होगी।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां एक चुनावी रैली में इसके साथ ही कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ का उत्तर प्रदेश में तूफान आ रहा है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कन्नौज में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा ‘‘यह लिखित में ले लें कि नरेन्द्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।’’

अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के घटक कांग्रेस और समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने भी कन्नौज में चुनावी रैली को संबोधित किया।

कन्नौज संसदीय सीट के लिए लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ