देश की खबरें | अहमदाबाद से भुज के बीच देश की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को अपने गुजरात दौरे के दौरान भुज और अहमदाबाद के बीच देश की पहली 'वंदे मेट्रो' ट्रेन के साथ-साथ कई अन्य वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

मुंबई, 15 सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को अपने गुजरात दौरे के दौरान भुज और अहमदाबाद के बीच देश की पहली 'वंदे मेट्रो' ट्रेन के साथ-साथ कई अन्य वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

प्रधानमंत्री के अन्य कार्यक्रमों में गांधीनगर में ‘री-इन्वेस्ट 2024’ की शुरुआत और अहमदाबाद में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास शामिल है।

वंदे भारत ट्रेनों का कोल्हापुर-पुणे, पुणे-हुबली, नागपुर-सिकंदराबाद, आगरा कैंट से बनारस और दुर्ग से विशाखापत्तनम समेत विभिन्न मार्गों पर संचालन किया जाएगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की विज्ञप्ति के अनुसार, पहली 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन वाराणसी और दिल्ली के बीच चलेगी।

इस बीच, मध्य रेलवे ने कहा कि पहली कोल्हापुर-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस 16 सितंबर को 16:15 बजे कोल्हापुर से रवाना होगी और उसी दिन 22:40 बजे पुणे पहुंचेगी।

पश्चिम रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, अहमदाबाद-भुज वंदे मेट्रो ट्रेन नौ स्टेशनों पर रुकेगी और 110 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से पांच घंटे 45 मिनट में 360 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

अधिकारियों ने कहा था कि यह भुज से सुबह 5:05 बजे प्रस्थान करेगी और पूर्वाह्न 10:50 बजे अहमदाबाद जंक्शन पहुंचेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\