देश की खबरें | तेल, गैस क्षेत्र की ढांचागत परियोजनाओं को सात फरवरी को हल्दिया में राष्ट्र को समर्पित करेंगे मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात फरवरी को पश्चिम बंगाल में हल्दिया का दौरा करेंगे और तेल एवं गैस क्षेत्र में कई ढांचागत परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी।

कोलकाता, 31 जनवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात फरवरी को पश्चिम बंगाल में हल्दिया का दौरा करेंगे और तेल एवं गैस क्षेत्र में कई ढांचागत परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने एक बयान में कहा कि इन परियोजनाओं में 347 किलोमीटर लंबी डोभी-दुर्गापुर प्राकृतिक गैस पाइपलाइन भी शामिल है जिसे गेल ने 2433 करोड़ रुपये की लागत से बनाया है।

पाइपलाइन महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा परियोजना का हिस्सा है।

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दौरे से पहले हल्दिया में तेल उद्योग की बैठक की, जहां वह 4742 करोड़ रुपये की तेल, गैस एवं सड़क परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे। बंगाल के विकास की इस यात्रा के यादगार क्षण का हिस्सा बनने के लिए मैंने तेल उद्योग के अपने परिवार के सदस्यों को आमंत्रित किया है।’’

आईओसी ने बयान में कहा कि परियोजना के चरण में इसने रोजगार के 15 लाख कार्य दिवस सृजित किए और इससे झारखंड के सिंदरी में एचयूआरएल उर्वरक संयंत्र को फिर से पटरी पर लाने में मदद मिलेगी। साथ ही दुर्गापुर में मैटिक्स उर्वरक संयंत्र को गैस की आपूर्ति होगी।

प्रधानमंत्री हल्दिया में एक एलपीजी आयात टर्मिनल को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे जिसे भारत पेट्रोलियम ने 1100 करोड़ रुपये की लागत से बनाया है। इससे क्षेत्र में रसोई ईंधन की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सकेगा।

वह कुछ परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

बयान में कहा गया है कि कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\