देश की खबरें | कोविड-19 का टीका बना रहे ‘भारत बायोटेक’ के केन्द्र का शनिवार को दौरा करेंगे मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को यहां कोविड-19 का टीका विकसित कर रही कम्पनी ‘भारत बायोटेक’ के केन्द्र का दौरा करेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 27 नवम्बर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को यहां कोविड-19 का टीका विकसित कर रही कम्पनी ‘भारत बायोटेक’ के केन्द्र का दौरा करेंगे।

तेलंगाना के मुख्य सचिव सोमेश कुमार की ओर से बृहस्पतिवार रात जारी किए गए एक आधिकारिक ज्ञापन में कहा गया कि मोदी पुणे से दोपहर में भारतीय वायुसेना के विमान में ‘हकीमपेट वायुसेना अड्डे’ पहुंचेंगे।

यह भी पढ़े | ग्रीन लाइन पर ब्रिगेडियर होशियार सिंह, बहादुरगढ़ सिटी, पंडित श्री राम शर्मा सहित कई मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद- दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन: 27 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वह सीधे जीनोम घाटी स्थित ‘भारत बायोटेक’ केन्द्र जाएंगे और वहां का दौरा कर वायुसेना अड्डे लौट आएंगे।

उसने बताया कि वह उसी शाम राष्ट्रीय राजधानी लौट जाएंगे।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: बारात में नाचने को लेकर झड़प में 4 घायल, तेज धार वाले हथियारों का किया गया इस्तेमाल.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोदी केन्द्र में करीब एक घंटे रुकेंगे।

‘भारत बायोटेक’ द्वारा विकसित किए जा रहे कोविड-19 टीके का तीसरे चरण का ट्रायल जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\