Modi Macron Road Show Video: जयपुर में पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ किया रोड शो, लोगों ने किया जोरदार स्वागत, देखें वीडियो

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों बृहस्पतिवार को जयपुर पहुंचे जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनका स्वागत किया जिसके बाद दोनों नेताओं ने यहां जंतर मंतर से रोड शो शुरू किया।

(Photo : X)

जयपुर, 25 जनवरी: फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों बृहस्पतिवार को जयपुर पहुंचे जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनका स्वागत किया जिसके बाद दोनों नेताओं ने यहां जंतर मंतर से रोड शो शुरू किया. दोनों नेता भारत-फ्रांस द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत भी करेंगे. मैक्रों 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं.

मोदी ने बृहस्पतिवार शाम जयपुर के ऐतिहासिक जंतर मंतर में फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी व राष्ट्रपति मैक्रों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया व गर्मजोशी से गले मिले.

इसके बाद दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक जंतर मंतर का अवलोकन किया तथा उसके बारे में जाना. इससे पहले मैक्रों अपने भारत दौरे के तहत बृहस्पतिवार दोपहर जयपुर पहुंचे. हवाई अड्डे पर राज्यपाल कलराज मिश्र, विदेश मंत्री एस जयशंकर और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मैक्रों का स्वागत किया. वहीं, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी शाम में जयपुर पहुंचे.

हवाई अड्डे से मोदी जयपुर के परकोटे में स्थित जंतर मंतर के लिए रवाना हो गए। रास्ते में जगह जगह लोग व स्कूली बच्चे उनके स्वागत के लिए खड़े थे. मैक्रों हवाई अड्डे से आमेर के किले पहुंचे. रास्ते में जगह जगह स्कूली बच्चों व आम लोगों ने काफिले का स्वागत किया. मैक्रों ने कई जगह हाथ हिलाकर बच्चों का अभिवादन किया. किले में भी वह वहां मौजूद लोगों से बातचीत करते व उनके साथ फोटो खिंचवाते नजर आए.

किले में विदेश मंत्री जयशंकर तथा राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी भी मौजूद थी. यहां मैक्रों थोड़ी देर सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए भी रूके. इसके बाद मैक्रों जंतर मंतर पहुंचे जहां प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी अगवानी की जिसके बाद दोनों नेताओं ने रोड शो शुरू किया जो हवा महल तक चलेगा. मोदी व मौक्रों का शाम को होटल रामबाग पैलेस में बैठक करने का कार्यक्रम है और फिर दोनों नेता दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई