देश की खबरें | मोदी ने सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन शुरु किया, कहा- कांग्रेस दे रही है नकली गारंटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक पोर्टल का अनावरण कर राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 की शुरुआत की और इस रोग के प्रबंधन के लिए दिशा निर्देश एवं इसकी निगरानी के लिए विभिन्न मॉड्यूल भी जारी किए।

शहडोल (मप्र), एक जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक पोर्टल का अनावरण कर राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 की शुरुआत की और इस रोग के प्रबंधन के लिए दिशा निर्देश एवं इसकी निगरानी के लिए विभिन्न मॉड्यूल भी जारी किए।

मोदी ने इस मौके पर कहा, ‘‘पूरी दुनिया में 'सिकल सेल एनीमिया' के जितने मामले होते हैं, उनमें से आधे अकेले हमारे देश में होते हैं। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि पिछले 70 वर्षों में कभी इसकी चिंता नहीं हुई। इससे निपटने के लिए कोई ठोस प्लान नहीं बनाया गया।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ सिकल सेल एनीमिया से मुक्ति का ये अभियान अमृत काल का प्रमुख मिशन बनेगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जब देश आजादी के 100 साल मनाएगा यानी 2047 तक हम सब मिलकर एक मिशन मोड में अभियान चलाकर इस सिकल सेल एनीमिया से अपने आदिवासियों और देश को मुक्ति दिलाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आदिवासी समाज की इस सबसे बड़ी चुनौती को हल करने का बीड़ा अब हमारी सरकार ने उठाया है। आदिवासी समाज हमारे लिये सिर्फ एक सरकारी आंकड़ा नहीं है, ये हमारे लिए संवेदनशीलता का विषय है, भावनात्मक विषय है।’’

मोदी ने कहा, ‘‘आज शहडोल की इस धरती पर देश आदिवासियों को सिकल सेल एनीमिया से मुक्ति का बड़ा संकल्प ले रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह संकल्प हमारे देश के आदिवासी भाई-बहनों के जीवन को सुरक्षित बनाने का है। यह संकल्प है सिकल सेल एनीमिया की बीमारी से मुक्ति का। यह संकल्प है हर साल सिकल सेल एनीमिया की गिरफ्त में आने वाले 2.5 लाख बच्चों और उनके परिवारजनों के जीवन बचाने का।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यह बीमारी परिवारों को बिखेर देती है। यह बीमारी न पानी से होती है, न हवा से और न भोजन से फैलती है। यह आनुवंशिक बीमारी है, यानी माता-पिता से ही बच्चे में आती है।’’

इससे पहले यहां आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर कटाक्ष किया और लोगों से कांग्रेस सहित "परिवार-केंद्रित" राजनीतिक दलों द्वारा दी जा रही "फर्जी गारंटी" से सावधान रहने की चेतावनी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘ जिन लोगों की अपनी कोई गारंटी नहीं है, वो आपके पास गारंटी वाली नई-नई योजना लेकर आ रहे हैं। उनकी गारंटी में छिपे खोट को पहचान लीजिए, झूठी गारंटी के नाम पर चल रहे उनके धोखे को भांप लीजिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस सहित परिवार केंद्रित पार्टियां एक साथ मिल रही हैं।’’

इस मौके पर मोदी ने देश में तीन करोड़ से ज्यादा डिजिटल आयुष्मान कार्ड और मध्यप्रदेश में एक करोड़ पीवीसी आयुष्मान कार्ड के वितरण की शुरुआत की।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक के इलाज की गारंटी है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा, ‘‘ यह मोदी की गारंटी है।’’

उन्होंने घोषणा की कि रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पूरे भारत में मनाई जाएगी और डाक टिकट जारी किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने कुछ लाभार्थियों को सिकल सेल के परामर्श कार्ड तथा कुछ को आयुष्मान कार्ड भी सौंपे।

राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन (एनएससीएईएम) की घोषणा केंद्रीय बजट 2023 में की गई थी। इसका उद्देश्य विशेष रूप से आदिवासी आबादी के बीच सिकल सेल रोग से उत्पन्न गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान करना है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\