देश की खबरें | मोदी ने गुजरात में कांग्रेस के खामोश चुनाव प्रचार को भांपा, भाजपा कार्यकर्ताओं को किया आगाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में कांग्रेस के ‘खामोशी से’ चुनाव प्रचार करने के प्रति भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को सोमवार को आगाह किया और कहा कि विपक्षी पार्टी की साजिश का मुकाबला करने के लिए सत्तारूढ़ दल (भाजपा) को अपनी चुनाव रणनीति में आंशिक बदलाव करना होगा।

आणंद(गुजरात), 10 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में कांग्रेस के ‘खामोशी से’ चुनाव प्रचार करने के प्रति भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को सोमवार को आगाह किया और कहा कि विपक्षी पार्टी की साजिश का मुकाबला करने के लिए सत्तारूढ़ दल (भाजपा) को अपनी चुनाव रणनीति में आंशिक बदलाव करना होगा।

अपने गृह राज्य का तीन दिवसीय दौरा कर रहे मोदी ने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस ने गुजरात में इस बार अपनी रणनीति बदल ली है, जहां अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

उन्होंने आणंद जिले के वल्लभ विद्यानगर में भाजपा की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं आपको आगाह करना चाहता हूं कि क्योंकि मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि इस बार कांग्रेस ने एक नयी रणनीति अपनाई है। मैंने जांच नहीं की है, लेकिन सरसरी तौर पर मुझे ऐसा लगता है।’’

मोदी ने कहा कि पूर्ववर्ती विधानसभा चुनावों में कांग्रेस काफी शोर-शराबा किया करती थी और भाजपा का सफाया करने की शेखी बघारती थी। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन 20 वर्षों में हम नहीं हारे, इसलिए उसने कुछ नया किया है। इसी कारण हमें सतर्क रहने की जरूरत है।’’ वह गुजरात के 13 वर्षों तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस खुलकर कुछ नहीं कह रही है, लेकिन गांवों में जाकर और अपने लाभ के लिए दूसरों को प्रभावित करने की अपनी पुरानी तरकीब अपना रही है। उन्होंने कहा, ‘‘वे (कांग्रेस के नेता) खबरों में नहीं दिख रहे हैं, ना ही संवाददाता सम्मेलन कर रहे हैं, ना भाषण दे रहे हैं। इसलिए भ्रमित नहीं हों। यह (कांग्रेस) बोल नहीं रही है, लेकिन यह गांवों में पहुंच रही है, बैठक कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने और मुख्य विपक्षी दल की इस नयी रणनीति का मुकाबला करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘इस तथ्य के आधार पर उसका आकलन नहीं करें कि उसने जन सभाएं, संवाददाता सम्मेलन नहीं किए हैं, या बयान नहीं दिए हैं...आपको आगामी चुनावों के लिए सतर्क रहने की जरूरत है।’’

मोदी ने गुजरात की अपनी यात्रा के दूसरे दिन एक रैली में कहा, ‘‘इसने (कांग्रेस ने) गांवों में जहर फैलाने के लिए, अलग तरह से चीजों की व्याख्या कर लोगों को कहने की एक नयी रणनीति अपनाई है।’’

उन्होंने आगामी चुनावों के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं से मतदाताओं से संपर्क करने और घर-घर जाकर प्रचार करने को कहा। उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह बखूबी समझना होगा और हमारी रणनीति में कुछ पहलू जोड़ने होंगे। मैं आश्वस्त हूं कि सी आर पाटिल (पार्टी की गुजरात इकाई के प्रमुख) के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता किसी भी संकट से निपट सकते हैं। हमें घर-घर (मतदाताओं के) जाकर कांग्रेस की साजिश को परास्त करना होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Stats And Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू