देश की खबरें | मोदी दून पहुंचे, 18,000 करोड रू की विकास योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को यहां पहुंचे और देहरादून—दिल्ली के बीच महत्वपूर्ण एक्सप्रेस वे के शिलान्यास सहित 18000 करोड रूपये की कई विकास योजनाओं की आधारशिला रखी और लोकार्पण किया ।

देहरादून, चार दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को यहां पहुंचे और देहरादून—दिल्ली के बीच महत्वपूर्ण एक्सप्रेस वे के शिलान्यास सहित 18000 करोड रूपये की कई विकास योजनाओं की आधारशिला रखी और लोकार्पण किया ।

प्रधानमंत्री दोपहर बाद अपराहन एक बजे के बाद परेड ग्राउंड पहुंचे जहां वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे ।

मोदी ने वर्चुअल तरीके से जिन 11 परियोजनाओं की आधारशिला रखीं उनमें आर्थिक गतिविधियों को बढावा देने तथा निवेश को प्रोत्साहन देने के उददेश्य से 8700 करोड रूपये की अनुमानित लागत से बनने वाला 175 किलोमीटर लंबा दून—दिल्ली एक्सप्रेस वे भी शामिल है । इसके बनने से दिल्ली से देहरादून की दूरी ढाई घंटे की हो जाएगी। इस पर वन्यजीवों के आवागमन के लिए अवरोध मुक्त एशिया का सबसे बडा 12 किलोमीटर लंबा वन्यजीव एलिवेटेड कारिडोर भी प्रस्तावित है।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने 220 करोड रूपये की लागत से बदरीनाथ धाम तथा 54 करोड रूपये की लागत से गंगोत्री और यमुनोत्री में कई विकास योजनाओं तथा लक्ष्मणझूला सेतु के समीप गंगा नदी पर 69करोड रू की लागत से 132 मीटर लंबे पुल की भी आधा​रशिला रखी ।

लोकार्पण की गई सात प्रमुख परियोजनाओं में यमुना नदी पर 120 मेगावाट की व्यासी पन बिजली परियोजना और चारधाम आलवेदर सडक परियोजना का राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर देवप्रयाग और श्रीकोट के बीच 38 किलोमीटर सडक चौडीकरण परियोजना भी शामिल है। इसके अलावा, वह आल वेदर सडक परियोजना के तहत ऋषिकेश—बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रहमपुरी और कौडयाल के बीच 33 किलोमीटर सडक तथा 67 करोड रूपये की लागत से देहरादून में हिमालयन संस्कृति केंद्र का भी उदघाटन किया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें