जरुरी जानकारी | मोदी ने की कोरोना वायरस से लड़ने में ग्रामीण भारत की तारीफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोरोना वायरस से लड़ने में ग्रामीण भारत द्वारा दिखाए गए हौसले की तारीफ की और कहा कि वह भारत के गावों में लोगों ने जिस तरह कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला किया, उसने शहरों को भी बहुत बड़ा सबक दिया है।

नयी दिल्ली, 20 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोरोना वायरस से लड़ने में ग्रामीण भारत द्वारा दिखाए गए हौसले की तारीफ की और कहा कि वह भारत के गावों में लोगों ने जिस तरह कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला किया, उसने शहरों को भी बहुत बड़ा सबक दिया है।

उन्होंने कहा कि भारत के करीब 80-85 करोड़ लोग गांवों में रहते हैं, उस ग्रामीण भारत ने कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण को बहुत ही प्रभावी तरीके से रोका है।

यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.

मोदी ने कहा, ‘‘हमारे गावों की जनसंख्या यूरोप के सारे देशों को मिला दें, तो उससे कहीं ज्यादा है... इतनी बड़ी जनसंख्या का कोरोना का इतने साहस से मुकाबला करना बहुत बड़ी बात है। हर हिंदुस्तानी इस बात के लिए गर्व कर सकता है।’’उन्होंने कहा कि इस सफलता के पीछे ग्रामीण भारत की जागरूकता ने काम किया है।

मोदी ने दूसरे राज्यों से लौटकर आए प्रवासी मजदूरों को उनके घर के आसपास ही रोजगार देने के लिये 50,000 करोड़ रुपये की लागत वाले गरीब कल्याण रोजगार अभियान की शुरूआत के मौके पर यह बात कही। बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड के तेलिहार गांव से शुरू की गयी इस योजना का मकसद वापस आए प्रवासी श्रमिकों और गांव के लोगों को सशक्त बनाना, स्थानीय स्तर पर विकास को गति देना और आजीविका के अवसर प्रदान करना है।

यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.

प्रधानमंत्री ने प्रवासी मजदूरों से कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी के आगे पूरी दुनिया हिल गई, लेकिन आप डटकर खड़े रहे। भारत के गावों ने कोरोना का जिस तरह मुकाबला किया है, उसने शहरों को भी बहुत बड़ा सबक दिया है।’’

उन्होंने कहा कि वह ग्रामीण भारत की इस उपलब्धि का प्रचार पूरी दूनिया में करेंगे। उन्होंने जमीन पर काम करने वाले ग्राम प्रधानों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं और ‘जीविका दीदी’ के काम की तारीफ भी की।

भारत में शनिवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 14,516 नए मामलों के सामने आने के साथ देश में संक्रमितों की कुल संख्या 3,95,048 हो गई है वहीं मौत के 375 नए मामलों के साथ अब तक 12,948 लोग इस संक्रमण से जान गंवा चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड