देश की खबरें | मोदी ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री महंत के परिजनों से की भेंट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत के परिजनों से शुक्रवार को मुलाकात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

नयी दिल्ली, 19 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत के परिजनों से शुक्रवार को मुलाकात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

सूत्रों ने यह जानकारी दी।

महंत पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं। उन्हें बृहस्पतिवार को एयर लिफ्ट कर दिल्ली लाया गया था।

महंत के परिवार के एक करीबी सहयोगी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हैं।

एक सूत्र के मुताबिक, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने जोयश्री गोस्वामी महंत (प्रफुल्ल कुमार महंत की पत्नी) और उनके पुत्र से 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास में मुलाकात की।’’

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने महंत की तबियत के बारे में जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

सीने में दर्द और उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद 68 वर्षीय महंत को गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गत वर्ष सितंबर महीने में भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

महंत ने छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत की थी और छह वर्षों तक उन्होंने अवैघ घुसपैठियों के मुद्दे पर असम में आंदोलन का नेतृत्व किया था। वह वर्तमान में बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\