देश की खबरें | देवेंद्र को मोदी काफी पसंद करते हैं, भाजपा में हर कोई चाहता है कि वह मुख्यमंत्री बनें: सरिता फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता देवेंद्र फडणवीस की मां सरिता फडणवीस ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके बेटे को काफी ‘पसंद’ करते हैं और भाजपा में हर कोई चाहता है कि वह महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री बनें।

मुंबई, 23 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता देवेंद्र फडणवीस की मां सरिता फडणवीस ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके बेटे को काफी ‘पसंद’ करते हैं और भाजपा में हर कोई चाहता है कि वह महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री बनें।

सत्तारूढ़ गठबंधन के विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत की ओर बढ़ने के बीच नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए सरिता फडणवीस ने कहा कि उनके बेटे (फडणवीस) चुनौतियों पर पार पाना जानते हैं। वह फिलहाल उपमुख्यमंत्री हैं।

उन्होंने कहा, “पार्टी में हर कोई चाहता है कि वह (फडणवीस) अगले मुख्यमंत्री बनें। यह स्पष्ट है कि अन्य लोग भी चाहते हैं कि वह यह भूमिका निभाएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन्हें काफी पंसद करते हैं और उन्हें बेटे की तरह मानते हैं।”

उपमुख्यमंत्री की मां ने कहा कि फडणवीस के अथक परिश्रम और उनके प्रति लोगों के प्यार से यह जीत मिली।

पिछले दो वर्षों से विपक्ष द्वारा उनके बेटे को निशाना बनाए जाने के बारे में पूछे जाने पर सरिता फडणवीस ने कहा, “यही कारण है कि उन्होंने खुद को आधुनिक समय का अभिमन्यु बताया है। वह जानते हैं कि अपने सामने आने वाली चुनौतियों से कैसे पार पाया जाए।”

शनिवार के नतीजों के बाद फडणवीस का राजनीतिक कद बढ़ गया है, क्योंकि भाजपा ने इन चुनावों में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

वह 2014 से 2019 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। उनके पिता दिवंगत गंगाधर फडणवीस जनसंघ और भाजपा के नेता थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट