देश की खबरें | मोदी को भ्रम कि वह केवल भाजपा और हिंदुओं के ही प्रधानमंत्री हैं: गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके व्यवहार एवं ‘बॉडी लैंग्वेज’ से लगता है कि वह एक पार्टी (भाजपा) और केवल हिंदुओं के ही प्रधानमंत्री हैं। गहलोत ने कहा कि यह बहुत खतरनाक बात है।

जयपुर, सात अगस्त राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके व्यवहार एवं ‘बॉडी लैंग्वेज’ से लगता है कि वह एक पार्टी (भाजपा) और केवल हिंदुओं के ही प्रधानमंत्री हैं। गहलोत ने कहा कि यह बहुत खतरनाक बात है।

उन्होंने दोहराया कि वह कई बार मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहते हैं लेकिन यह पद उन्हें नहीं छोड़ रहा।

वह यहां बिड़ला सभागार में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे जहां उन्होंने नवगठित जिलों की उद्घाटन पट्टिकाओं का डिजिटल अनावरण किया गया।

प्रधानमंत्री द्वारा मणिपुर की घटना का जिक्र करते समय राजस्थान का नाम लिए जाने की ओर इशारा करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री पद का मान सम्मान हम अब भी करते हैं। प्रधानमंत्री देश का होता है न कि भाजपा का ।... प्रधानमंत्री को अपने बारे में अभी तक भ्रम है कि मैं भाजपा का प्रधानमंत्री हूं...।’’

गहलोत ने कहा,‘‘ बोलचाल और ‘बॉडी लैंग्वेज’ में उनका जो व्यवहार है उससे ऐसा लगता है कि जैसे वह एक पार्टी के प्रधानमंत्री हैं। वह खाली हिंदुओं के प्रधानमंत्री हैं... यह बहुत खतरनाक बात है...। मोदी जी ऐसा क्यों मानते हैं कि मैं केवल भाजपा का प्रधानमंत्री हूं, मैं खाली हिंदुओं का प्रधानमंत्री हूं।’’

गहलोत ने कहा कि मोदी लोकतंत्र में प्रधानमंत्री चुने गए हैं और कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र की स्थापना की है और उसे जिंदा रखा है।

इस अवसर पर गहलोत ने कहा,‘‘मैं पूरे प्रदेश वासियों को विश्वास दिलाता हूं कि राज्य सरकार के फैसले राज्य के हित में होंगे। मुझपर पूरे प्रदेशवासियों को विश्वास करना चाहिए। मैं जो कहता हूं वह दिल से कहता हूं...। मोदी जी अपने बारे में कहते हैं, ‘ मैं फकीर हूं’’... लेकिन मोदी जी, मैं आपसे बड़ा फकीर हूं।’’

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा,‘‘आपने गौर किया होगा मोदी जी एक परिधान को दुबारा नहीं पहनते। दिन में वह दो-तीन बार ड्रेस बदलते होंगे। मेरी ड्रेस वही रहता...तो मैं फकीर नहीं हूं क्या?’’

गहलोत ने कहा, ‘‘ मैंने जिंदगी में एक भूखंड तक नहीं खरीदा, एक फ्लैट तक नहीं खरीदा, एक ग्राम सोना तक नहीं खरीदा ... क्या मुझसे बड़े फकीर होंगे वह?’’

मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ उन (मोदी) का चश्मा ही ढाई लाख रुपए का है। जब वह नए-नए प्रधानमंत्री बने तो उनका कोट लंदन से बनकर आया था। वह 10 लाख का सूट था। जैसे ही राहुल गांधी ने 'सूट बूट की सरकार' का कटाक्ष किया तो उस कोट को उन्हें बेचना पड़ा ।’’

गहलोत ने कहा कि उनको विधायक कोटे से मिला जयपुर में एक फ्लैट और सांसद कोटे से दिल्ली में एक फ्लैट है।

गहलोत ने कहा,' मोदी जी कहते हैं मेरे मित्र अशोक गहलोत लेकिन उसी मित्र की धज्जियां उड़ा रहे हैं...। मोदी जी जब कहते हैं कि मेरे मित्र अशोक गहलोत , तो जनता में भ्रम होता है कि अशोक गहलोत एवं मोदी में बड़ी अच्छी दोस्ती है।’’

गहलोत ने मानगढ़ में एक कार्यक्रम का जिक्र किया जहां मंच पर मोदी एवं गहलोत दोनों मौजूद थे।

गहलोत ने कहा कि भाजपा वालों की कथनी एवं करनी में अंतर होता। उन्होंने कहा कि भाजपा वालों का चाल -चरित्र और चेहरा सब धीरे धीरे सामने आ गया है कि ये क्या हैं, क्या नहीं।

मुख्यमंत्री ने एक बार फिर कहा ,‘‘मैं कई बार सोचता हूं कि मुख्यमंत्री पद को छोड़ दूं पर यह द मुझे छोड़ नहीं रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\