देश की खबरें | लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आग्रह करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं मोदी : ईरानी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को दावा किया कि देश के इतिहास में यह पहली बार है कि जब किसी प्रधानमंत्री ने जनता से अपने घरों पर तिरंगा फहराने को कहा है।

प्रयागराज, 13 अगस्त केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को दावा किया कि देश के इतिहास में यह पहली बार है कि जब किसी प्रधानमंत्री ने जनता से अपने घरों पर तिरंगा फहराने को कहा है।

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में ईरानी ने कहा, ‘‘इस तिरंगे को फहराने के लिए कई लोगों ने अपने जीवन का बलिदान दिया है।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदर्भ देते हुए ईरानी ने कहा कि ‘‘भारत के इतिहास में यह पहली बार है’’ जब किसी प्रधानमंत्री ने जनता से अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आग्रह किया है।

कांग्रेस का परोक्ष संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराना महज कुछ लोगों का अधिकार नहीं है।

कोविड-19 महामारी का संदर्भ देते हुए ईरानी ने कहा कि देश को जब आजादी मिली थी, उस वक्त किसी ने सोचा भी नहीं था कि एक दिन पूरी दुनिया में लॉकडाउन होगा और भारत के सपूत टीके का निर्माण करेंगे।

ईरानी ने इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Police Viral Video: बिहार पुलिस शर्मसार! दारोगा और महिला कांस्टेबल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास