देश की खबरें | मोदी ने वैज्ञानिकों को भारत में कोविड-19 रोधी टीका विकसित करने के लिए प्रेरित किया :खटीक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के वैज्ञानिकों और डॉक्टरों को चिकित्सा अनुसंधान करने के लिए प्रेरित किया, जिसके कारण भारत में कोविड-19 रोधी टीके का विकास हुआ।

जबलपुर, 28 अगस्त केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के वैज्ञानिकों और डॉक्टरों को चिकित्सा अनुसंधान करने के लिए प्रेरित किया, जिसके कारण भारत में कोविड-19 रोधी टीके का विकास हुआ।

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री ने शनिवार को यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ यह पहली बार है कि हमें किसी वायरस से लड़ने के लिए टीके प्राप्त करने हेतु किसी अन्य देश पर निर्भर होने की आवश्यकता नहीं है।’’

खटीक भाजपा की जन आर्शीवाद यात्रा शुरू करने के लिए जबलपुर दौरे पर हैं। जन आर्शीवाद यात्रा केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों और डॉक्टरों को चिकित्सा अनुसंधान करने के लिए प्रेरित करने की पहल की जिसके कारण देश में कोविड-19 रोधी टीके का विकास हुआ।’’

उन्होंने कहा कि इसकी विपरीत कई देशों में पोलियो के खिलाफ टीकाकरण लगभग पूरा होने के तीन से चार साल बाद भारत में पोलियो रोधी टीकाकरण शुरू किया गया था।

उन्होंने कहा कि देश में अब तक लगभग 60 करोड़ कोविड-19 रोधी टीके की खुराकें दी गई हैं।

केंद्र सरकार की योजनाओं पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि सड़कों, उद्योगों और रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करके भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अगले 25 वर्षों के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 100 लाख करोड़ रुपये की अमृत काल नामक एक रोडमैप तैयार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Stats And Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू