विदेश की खबरें | मोदी ने दुनिया में भारत का कद बढ़ाया,समुदाय को नयी पहचान दी: भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय अमेरिकी समुदाय के एक प्रमुख नेता ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया में भारत का कद बढ़ाया है और प्रवासी भारतीयों को एक नई पहचान दी है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 24 मई भारतीय अमेरिकी समुदाय के एक प्रमुख नेता ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया में भारत का कद बढ़ाया है और प्रवासी भारतीयों को एक नई पहचान दी है।

भारतीय मूल के अमेरिकी प्रेम भंडारी ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के उनके (मोदी) लक्ष्य को हासिल करने में वैश्विक भारतीय समुदाय साझेदार बनने को तैयार है।

भंडारी ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘ पिछले 10 वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम 2030 से पहले दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर हैं... उन्होंने भारतीय समुदाय को एक नई पहचान दी है।’’

भंडारी ‘जयपुर फुट यूएसए’ के प्रमुख हैं। वह ‘राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ (आरएएनए) के अध्यक्ष भी हैं। भंडारी को वीजा, पासपोर्ट और यात्रा से संबंधित संकट में फंसे समुदाय के लोगों की मदद के लिए भी जाना जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ 2014 के बाद से प्रवासी भारतीयों को दुनिया भर में सम्मान की नजर से देखा जाता है। उदाहरण के तौर पर, यूक्रेन संकट के समय भारतीय ध्वज वाली बस से सीमा पार करना आसान हो गया था। चाहे अमेरिका हो या सऊदी अरब भारतीय समुदाय को दुनिया भर में गंभीरता से लिया जाता है और इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है।’’

भंडारी ने पासपोर्ट नवीनीकरण की समस्या का भी जिक्र किया।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि जिनके पासपोर्ट की वैधता की अवधि वीजा नियमों के उल्लंघन के कारण समाप्त हो गई है या जिनके पासपोर्ट का नवीनीकरण नहीं हुआ है, उन्हें अपने पासपोर्ट को नवीनीकृत करने का अधिकार होना चाहिए।

भंडारी ने कहा, ‘‘ मैं इन दिशा में काम करूंगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

Team India vs England 2nd Semi Final Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों में 3 बार जीती है टीम इंडिया, मेन इन ब्लू के प्रदर्शन पर एक नजर

\