देश की खबरें | मोदी ने दिल्ली मेट्रो की ‘मेजेंटा लाइन’ पर भारत की पहली चालक रहित मेट्रो का उद्घाटन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली मेट्रो की ‘मेजेंटा लाइन’ पर भारत की पहली चालक रहित मेट्रो का उद्घाटन किया। इसके साथ ही ‘एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन’ पर ‘नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड’ सेवा भी शुरू की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 दिसम्बर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली मेट्रो की ‘मेजेंटा लाइन’ पर भारत की पहली चालक रहित मेट्रो का उद्घाटन किया। इसके साथ ही ‘एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन’ पर ‘नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड’ सेवा भी शुरू की।

सरकार ने कहा है कि चालक रहित ट्रेनें पूरी तरह से स्वचालित होंगी।

उसने बताया कि 2021 के मध्य तक ‘पिंक लाइन’ पर मजलिस पार्क और शिव विहार के बीच चालक रहित मेट्रो सेवा की शुरुआत की जाएगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि इन नवाचारों से दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य शहरों के निवासियों के लिए सुखद परिवहन और अनुकूल यातायात के एक नए युग का सूत्रपात होगा।

दिल्ली में ‘एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन’ पर ‘नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड’ सेवा पूरी तरह से शुरू होने से देश के किसी भी भाग से जारी किए गए ‘रुपे-डेबिट कार्ड’ का इस्तेमाल यात्रा के लिए किया जा सकता है।

यह सुविधा दिल्ली मेट्रो के समूचे नेटवर्क पर 2022 तक उपलब्ध कराई जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू