जरुरी जानकारी | मोदी ने उप्र निवेशक सम्मेलन की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का उद्घाटन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां तीसरे उत्तर प्रदेश निवेशक सम्मेलन की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में राज्य में 80,000 करोड़ रुपये से अधिक की 1,406 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

लखनऊ, तीन जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां तीसरे उत्तर प्रदेश निवेशक सम्मेलन की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में राज्य में 80,000 करोड़ रुपये से अधिक की 1,406 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

इन परियोजनाओं में कृषि और संबद्ध क्षेत्र, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स, एमएसएमई, विनिर्माण, अक्षय ऊर्जा, फार्मा, पर्यटन, रक्षा एवं एयरोस्पेस, हथकरघा तथा कपड़ा आदि जैसे विविध क्षेत्र शामिल हैं। इस समारोह में देश के उद्योग जगत के दिग्गज शामिल हुए, जिसमें अडाणी समूह के गौतम अडानी, आदित्य बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला, हीरानंदानी समूह के निरंजन हीरानंदानी शामिल थे।

गौरतलब है कि 21-22 फरवरी, 2018 को उत्तर प्रदेश निवेश सम्मेलन 2018 का आयोजन किया गया था, जबकि पहला ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 29 जुलाई 2018 को और दूसरा ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 28 जुलाई 2019 को आयोजित किया गया था।

पहले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान 61,500 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया था और दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में 67,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 290 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा किए गये ट्विट में बताया गया कि इससे पहले मोदी के लखनऊ पहुंचने पर हवाई अडडे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया।

मोदी ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा कि पिछले पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश ने राज्य में रिकॉर्ड निवेश आकर्षित करने के कई प्रयास किए हैं। ये निवेश विविध क्षेत्रों को कवर करते हैं। राज्य में अच्छा कारोबारी माहौल निवेशकों और स्थानीय युवाओं दोनों के लिए शुभ संकेत है।

जफर पाण्डेय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी