देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर को विकास की नयी ऊंचाइयों पर ले जाना चाहती है मोदी सरकार: शाहनवाज हुसैन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने रविवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर को विकास की नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिये प्रतिबद्ध है तथा आतंकवादी हथियार छोड़कर कलम थाम लें।
जम्मू, छह दिसंबर भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने रविवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर को विकास की नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिये प्रतिबद्ध है तथा आतंकवादी हथियार छोड़कर कलम थाम लें।
हुसैन ने हिंसा की राह नहीं छोड़ने वालों को अपने ''सफाए'' के लिये तैयार रहने की चेतावनी दी।
यह भी पढ़े | बिहार के नालंदा में मेडिकल प्रैक्टिशनर की चाकू घोंप कर हत्या, 2 गिरफ्तार.
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हुसैन ने कहा, ''जम्मू-कश्मीर भारत का ताज है और हमारी सरकार शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर इस क्षेत्र का विकास चाहती है। हम यहां बिजली, पानी और बेहतर सड़कें सुनिश्चित करेंगे। साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि बिजली कटौती और अंधेरा न हो, जो कांग्रेस तथा गुपकर गैंग की पहचान है। ''
जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के सिलसिले में बीते 15 दिन से कश्मीर घाटी में मौजूद पूर्व केन्द्रीय मंत्री हुसैन रविवार सुबह जम्मू पहुंचे। वह अगले तीन दिन तक डोडा समेत विभिन्न इलाकों में पार्टी उम्मीदवारों के लिये प्रचार करेंगे और फिर घाटी लौट जाएंगे।
हुसैन ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्थानीय युवाओं के हाथ में कलम देखना चाहते हैं...बंदूक छोड़कर कलम उठा लो क्योंकि आंतकवाद में शामिल किसी भी व्यक्ति का खात्मा तय है।''
उन्होंने देश में बड़े हमले की आतंकवादियों की साजिश को नाकाम करने के लिये सुरक्षा एजेंसियों का आभार व्यक्त किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)