देश की खबरें | मोदी सरकार ने अल्पसंख्यकों समेत सभी वर्गों को तरक्की में बराबर का हिस्सेदार बनाया: नकवी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को कहा कि पिछले आठ वर्षों में नरेंद्र मोदी सरकार के "भेदभाव रहित विकास" के संकल्प ने अल्पसंख्यकों समेत सभी वर्गों को तरक्की में बराबर का हिस्सेदार-भागीदार बनाया है तथा यही माहौल ‘‘भारत विरोधी तत्वों’’ की बेचैनी का कारण है।

नयी दिल्ली, आठ जून केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को कहा कि पिछले आठ वर्षों में नरेंद्र मोदी सरकार के "भेदभाव रहित विकास" के संकल्प ने अल्पसंख्यकों समेत सभी वर्गों को तरक्की में बराबर का हिस्सेदार-भागीदार बनाया है तथा यही माहौल ‘‘भारत विरोधी तत्वों’’ की बेचैनी का कारण है।

उन्होंने एक बयान में कहा कि भारत के सह-अस्तित्व का समावेशी संस्कार, किसी भी संकीर्ण सांप्रदायिक साजिश का शिकार नहीं हो सकता।

नकवी ने कहा, "वसुधैव कुटुम्बकम्" के संस्कार और "सर्वे भवन्तु सुखिनः" के संकल्प का ही नतीजा है कि हिंदुस्तान में दुनिया के सभी धर्मावलंबी समानता, स्वतंत्रता और समावेशी माहौल में फल-फूल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अलकायदा, मुसलमानों की “हिफाजत” नहीं “मुसीबत” है जो इस्लाम को “सुरक्षा कवच” बनाकर इंसानियत को लहूलुहान करने के मंसूबों में लगा है।

नकवी ने कहा, ‘‘दुनिया भर में रहने वाले हर दस मुसलमान में से एक मुसलमान भारत में सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक, धार्मिक, संवैधानिक स्वंत्रता और सुरक्षा के साथ रह रहा है। वहीँ पड़ोस के इस्लामिक देश में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे जुर्म और जुल्म पर खामोशी की चुनिंदा अधिकारों और स्वतंत्रता की सोच आश्चर्यचकित करने वाली है।’’

नकवी का कहना है, ‘‘भारत में तीन लाख से ज्यादा मस्जिदें हैं जहां इबादत होती है, इतने ही अन्य इबादतस्थल हैं। हजारों चर्च, गुरुद्वारे, बौद्ध प्रार्थना घर, पारसी और जैन मंदिर और पूजा स्थल हैं। इस तरह 50 हजार से ज्यादा पंजीकृत मदरसे हैं, 50 हजार से ज्यादा अन्य अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान। जो कई इस्लामिक देशों से भी ज्यादा हैं। यह सभी "एक भारत-श्रेष्ठ भारत" और "अनेकता में एकता" की ताकत के एहसास को पुख्ता करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि भारत में मुसलमानों सहित सभी अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा, सम्मान, हिंदुस्तान के संस्कृति-संस्कार-संकल्प का हिस्सा हैं।

नकवी ने जोर देकर कहा, ‘‘पिछले आठ वर्षों में मोदी सरकार के "बिना भेदभाव के विकास" के संकल्प ने सभी वर्गों को तरक्की का बराबर का हिस्सेदार-भागीदार बनाया है। यही विश्वास और विकास का माहौल भारत विरोधी तत्वों की बेचैनी का कारण है।’’

हक नेत्रपाल प्रशांत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी