देश की खबरें | मोदी सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की सभी सिफारिशें लागू की: चौधरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की सभी सिफारिशें लागू कर दी है।

जयपुर, छह मई केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की सभी सिफारिशें लागू कर दी है।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि किसानों को आर्थिक सहयोग मिले, खेती की लागत कम हो, किसानों को उन्नत किस्म का बीज मिले और अच्छा बाजार मिले तथा इसके लिए सरकार ने एक के बाद एक कई कदम उठाए हैं एवं इन्हीं उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए देश में 10 हजार किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जयपुर में आयोजित समुदाय आधारित व्यापार संगठनों के क्षेत्रीय सम्मेलन (सीबीबीओएस) को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये का बजट कृषि ढांचागत कोष के तौर पर रखा है।

केन्द्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने और प्रधानमंत्री के दूरदर्शी सपने को पूरा करने के लिए सीबीबीओएस और एफपीओ की महत्वपूर्ण भूमिका है और इसलिए, उन्होंने सीबीबीओ और एफपीओ को देश के किसानों के लाभ के लिए निरंतर कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से आयोजित यह सम्मेलन देश में 10 हज़ार किसान उत्पादक संगठनों के गठन की योजना के अंतर्गत किया गया, जिसमें राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा के सीबीबीओएस तथा एफपीओ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

चौधरी ने कहा कि 2013 में कृषि का बजट करीब 23 हजार करोड़ रुपये था, जो बढ़कर आज एक लाख 32 हजार करोड़ रुपये हो चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू