देश की खबरें | मोदी सरकार ने कृषि के लिए संप्रग की तुलना में 438 फीसदी ज्यादा बजट आवंटित किया : गिरिराज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को कहा कि 2014 से 2020 के दौरान कृषि क्षेत्र के लिए मोदी सरकार द्वारा आवंटित बजट संप्रग सरकार की तुलना में 438 फीसदी अधिक है।

पणजी, छह फरवरी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को कहा कि 2014 से 2020 के दौरान कृषि क्षेत्र के लिए मोदी सरकार द्वारा आवंटित बजट संप्रग सरकार की तुलना में 438 फीसदी अधिक है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वामपंथी और कथित ‘‘टुकड़े टुकड़े गैंग’’ कृषि क्षेत्र में मोदी सरकार की उपलब्धियों को बदनाम कर रहे हैं।

मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्री यहां संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कृषि क्षेत्र में बजट आवंटन पर बात करना चाहता हूं। 2009 से 2014 के बीच कृषि के लिए बजट आवंटन 88,811 करोड़ रुपये था जिसे 2014 और 2020 के बीच बढ़ाकर 4,87,238 करोड़ रुपये कर दिया गया जो 438 फीसदी अधिक है।’’

उन्होंने आरोप लगाए, ‘‘वामपंथी और टुकड़े टुकड़े गैंग कृषि क्षेत्र में मोदी सरकार की उपलब्धियों को बदनाम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि 2013-14 में कृषि क्रेडिट सात लाख करोड़ रुपये था जो वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 16.5 लाख करोड़ रुपये हो गया है। यह 135 फीसदी की बढ़ोतरी है।

उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष अंतरण (डीबीटी) माध्यम से देश के 106 लाख किसानों के खाते में छह-छह हजार रुपये का लाभ दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\