ताजा खबरें | मोदी ने 10 साल में अडाणी को कई परियोजनाएं दीं, लेकिन हम 30 लाख रिक्तियों को भरेंगे: राहुल गांधी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों के दौरान बंदरगाहों, हवाई अड्डों और रक्षा अनुबंधों जैसी कई बुनियादी ढांचा परियोजनाएं "अडाणी को दे दी गईं"। इसके साथ ही उन्होंने वादा किया कि यदि केंद्र में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार आई तो 15 अगस्त तक 30 लाख रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

हैदराबाद, नौ मई कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों के दौरान बंदरगाहों, हवाई अड्डों और रक्षा अनुबंधों जैसी कई बुनियादी ढांचा परियोजनाएं "अडाणी को दे दी गईं"। इसके साथ ही उन्होंने वादा किया कि यदि केंद्र में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार आई तो 15 अगस्त तक 30 लाख रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

वायनाड से सांसद गांधी ने तेलंगाना में एक चुनावी रैली में यह बात कही। इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि चुनाव की घोषणा के बाद राहुल गांधी अपने भाषणों में अब 'अडाणी-अंबानी' का नाम क्यों नहीं ले रहे।

मोदी पर निशाना साधते हुए गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने पूरे देश में सिर्फ 20-22 लोगों के लिए काम किया और उन्हें अरबपति बना दिया।

मेदक लोकसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि मोदी चाहते हैं कि पूरी राजनीति 22-25 लोगों के फायदे के लिए हो।

उन्होंने कहा, "नरेन्द्र मोदी जी ने अडानी जैसे लोगों के लिए काम किया। 10 साल में नरेन्द्र मोदी जी ने देश के हवाई अड्डे, बंदरगाह, बुनियादी ढांचा, रक्षा उद्योग सबकुछ अडानी को दे दिया।"

गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी ने करोड़ों युवाओं को बेरोजगार कर दिया और "अडानी के लिए नोटबंदी एव त्रुटिपूर्ण जीएसटी" लागू किया।

यह विश्वास व्यक्त करते हुए कि चार जून को लोकसभा चुनाव परिणाम आने पर ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनेगी, उन्होंने कहा कि नयी सरकार 15 अगस्त तक केंद्र सरकार में 30 लाख रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर देगी।

गांधी ने मोदी पर आरक्षण खत्म करने के लिए कई सरकारी कंपनियों का निजीकरण करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘भाजपा आरक्षण खत्म करना चाहती है, जबकि कांग्रेस इसे 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ाना चाहती है।’’

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो पूरे देश में जाति जनगणना कराई जाएगी।

संविधान बदलने संबंधी कुछ भाजपा नेताओं की टिप्पणियों के संदर्भ में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि कोई ताकत ऐसा नहीं कर सकती।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\