प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति विक्रमसिंघे को बधाई दी; स्थिरता, आर्थिक सुधार का समर्थन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को बधाई दी है और कहा है कि भारत स्थापित लोकतांत्रिक साधनों के माध्यम से स्थिरता और आर्थिक सुधार के लिए द्वीप राष्ट्र के लोगों के प्रयास का समर्थन करना जारी रखेगा.

Ranil Wickremesinghe (Photo: PTI)

कोलंबो, 26 जुलाई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को बधाई दी है और कहा है कि भारत स्थापित लोकतांत्रिक साधनों के माध्यम से स्थिरता और आर्थिक सुधार के लिए द्वीप राष्ट्र के लोगों के प्रयास का समर्थन करना जारी रखेगा. भारतीय उच्चायोग ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सांसदों द्वारा चुने जाने के बाद 73 वर्षीय विक्रमसिंघे ने बृहस्पतिवार को श्रीलंका के आठवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी. कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने एक ट्वीट में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महामहिम राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को उनके चुनाव पर बधाई पत्र भेजा है."

इसने कहा, "प्रधानमंत्री ने दोहराया कि भारत स्थापित लोकतांत्रिक साधनों, संस्थानों और संवैधानिक ढांचे के माध्यम से स्थिरता और आर्थिक सुधार के श्रीलंका के लोगों के प्रयास का समर्थन करना जारी रखेगा." प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वह लोगों के पारस्परिक लाभ और भारत तथा श्रीलंका के बीच सदियों पुराने, घनिष्ठ एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं. कोलंबो में, भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने मंगलवार को नवनियुक्त प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने से शिष्टाचार भेंट की और भारत के नेतृत्व, सरकार तथा लोगों की ओर से बधाई दी. यह भी पढ़ें : सेना ने जम्मू-उधमपुर में ‘ कारगिल विजय दिवस’ मनाया

भारतीय मिशन ने ट्वीट किया, "उच्चायुक्त ने सभी क्षेत्रों में लंबे समय से भारत-श्रीलंका के संबंधों को मजबूत करने के लिए विभिन्न क्षमताओं में उनके मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया. उच्चायुक्त ने श्रीलंका के लोगों के प्रति भारत के अभूतपूर्व समर्थन की तहे दिल से सराहना किए जाने के लिए भी धन्यवाद दिया.” इस साल जनवरी से अब तक श्रीलंका को भारत सरकार की सहायता लगभग चार अरब डॉलर तक पहुंच गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka 1st ODI Match: घरेलू वनडे सीरीज में कुछ ऐसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन, यहां देखें हैरान करने वाले हैं आंकड़े